पुस्तक “द ब्लड ओथ : द इनविज़िबल फ्रंट” का हुआ लोकार्पण
By YOGESH BHATT.
नई दिल्ली : लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित और ड्रीम पब्लिशर्स एवं गाइडिंग सन प्रेस द्वारा प्रकाशित उपन्यास “द ब्लड ओथ: द इनविज़िबल फ्रंट” का लोकार्पण कुंज़ुम बुक स्टोर, नई दिल्ली में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बुक रिव्यू इंफ्लुएंसर गौरिका गांधी रहीं, जिन्होंने पुस्तक की सराहना करते हुए इसे समकालीन विश्व में संघर्ष, सत्ता और राजनीति की सच्चाइयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने वाला उपन्यास बताया।

उन्होंने कहा कि यह पुस्तक अपने रोमांचक कथानक और भावनात्मक गहराई के कारण पाठकों को अंत तक बांधे रखती है। लेखक नितेश मांगलिक ने उपन्यास के बारे में बताया कि “द ब्लड ओथ: द इनविज़िबल फ्रंट” युद्ध को केवल राजनीतिक या कूटनीतिक दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि उसके मानवीय प्रभावों, बलिदान और नैतिक दुविधाओं के माध्यम से प्रस्तुत करता है। यह कहानी गुप्त अभियानों, राजनीतिक चालों और कठिन निर्णयों के इर्द-गिर्द घूमती है, जहाँ हर फैसला जीवन बदल देने वाला साबित हो सकता है।
लेखक के अनुसार, यह उपन्यास केवल युद्ध की कहानी नहीं, बल्कि विश्वास, परिवार, निष्ठा और त्याग की गहराई को भी दर्शाता है। इस अवसर पर लेखिका काजल गुप्ता की पुस्तक “अल्फ़ाज़ अनकहे अनसुने” का भी लोकार्पण किया गया। पुस्तक को दर्शकों द्वारा भावनात्मक अभिव्यक्ति, संवेदनशील लेखन और गहरे मानवीय अनुभवों को सुंदर शब्दों में प्रस्तुत करने के लिए सराहा गया।
युद्ध की पृष्ठभूमि में रचित “द ब्लड ओथ: द इनविज़िबल फ्रंट” पाठकों को एक थ्रिलर की दुनिया में ले जाता है, जहाँ दुश्मन आम चेहरों के पीछे छिपे होते हैं और एक छोटी-सी चूक वैश्विक संकट को जन्म दे सकती है। उपस्थित अतिथियों ने पुस्तक को प्रभावशाली, विचारोत्तेजक और भावनात्मक रूप से जुड़ाव पैदा करने वाली रचना बताया, जो तेज़ रफ्तार कथानक के साथ गहराई भी प्रदान करती है।
कार्यक्रम में ड्रीम पब्लिशर्स के सीईओ एवं गाइडिंग सन प्रेस के सह-संस्थापक रोहित आर्य ने एक प्रकाशक के दृष्टिकोण से पुस्तकों पर बात करते हुए सार्थक और जिम्मेदार लेखन के महत्व पर ज़ोर दिया तथा दोनों लेखकों की रचनात्मक दृष्टि और विषय चयन की प्रशंसा की। पुस्तक राजनीतिक रहस्य, भावनात्मक गहराई और तीव्र घटनाक्रम से भरपूर ये दोनों पुस्तकें समकालीन पाठकों पर गहरी छाप छोड़ने का वादा करती हैं।

टिप्पणियाँ