मालवीय मिशन ने जयपुर में मनाया बी.एच.यू का स्थापना दिवस

० आशा पटेल ० 
जयपुर , महामना मालवीय मिशन, जयपुर के सदस्यों ने महामना मालवीय एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा का माल्यार्पण व‌ दीप प्रज्वलन कर बी.एच.यू. कुलगीत गाकर तथा सरस्वती वंदना करके बी एच यू का स्थापना दिवस, मानसरोवर स्थित माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में मनाया।
मालवीय मिशन के अध्यक्ष, अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि 4 फ़रवरी, 1916 को अपरांह 12 बजे बनारस में बी.एच. यू का शिलारोपण, तत्कालीन वाइसरॉय लोर्ड हार्डिंग द्वारा संपन्न किया गया था । इस आयोजन में कई प्रांतों के गवर्नरों, महाराजाओं, प्रख्यात विद्वानो, शिक्षाविदों व लगभग 4,000 विद्यार्थियों व शिक्षाप्रेमियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ ।
मालवीय जी की सोच थी कि यदि भारत को उन्नति करनी है तो नई पीढ़ी को शिक्षित करना अत्यंत आवश्यक है। इसलिए उन्होंने आर्टस, साइंस, लॉ आदि विषयों के साथ साथ, विश्वविद्यालय में, तकनीकी व आयुर्वेद की शिक्षा भी देने का निश्चय किया । अंग्रेज कभी नहीं चाहते थे कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना हो परंतु यह महामना की विद्यत्ता, वाक्पटुता, कार्यदक्षता एवं कुशल व्यवहार का परिणाम था 

कि उन्होंने मार्च 1915 में न केवल " इम्पीरियल विधान परिषद " में, बी.एच.यू. विधेयक पास करवाया, बल्कि वाइसरॉय लोर्ड हार्डिंग के द्वारा शिलान्यास भी संपन्न कराया। मिशन के संस्थापक अध्यक्ष, के. के. पाराशर ने आधारशिला पर लिखे “शिलालेख” को पढ़कर सभी सदस्यों को अवगत कराया तथा महामना मालवीय जी की जीवनी व बी. एच. यू. पर प्रकाश डाला। 

कार्यक्रम के दौरान मालवीय मिशन के एस.के . जोशी, कमलकांत पाराशर, पुष्कर उपाध्याय, बी.के. शर्मा, ऋषी पाराशर, श्रीमती प्रो. डी. के. पांडे, श्रीमती एवं एल. के. माहेश्वरी, हेम कान्त पाराशर, शैलेन्द्र मोहन माथुर, ओ.पी. शर्मा तथा माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर के प्राचार्य ओ पी शर्मा, सुनील अग्रवाल एवं भगवती प्रसाद शर्मा व अन्य गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित