ब्रिक्स एंटरप्रेन्योर्स एलायंस इंडिया ने समीर अहमद सिद्दीकी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया

By Anand Choudhary,New Delhi.
नई दिल्ली : ब्रिक्स एंटरप्रेन्योर्स एलायंस (BEA) इंडिया ने समीर अहमद सिद्दीकी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति ब्रिक्स एंटरप्रेन्योर्स एलायंस (BEA) इंडिया एसोसिएशन के बोर्ड द्वारा गई है। समीर अहमद सिद्दीकी को यह जिम्मेदारी उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार एवं उद्यमिता से जुड़े क्षेत्रों में सक्रिय योगदान को देखते हुए प्रदान की गई है।

 समीर अहमद सिद्दीकी की भूमिका में अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं, व्यापार निकायों, चैंबर्स ऑफ कॉमर्स तथा वैश्विक मंचों के साथ रणनीतिक संबंधों को मजबूत करना शामिल रहेगा। साथ ही वे भारतीय MSME (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों) को निर्यात अवसर उपलब्ध कराने, बाजार पहुंच, खरीदार–विक्रेता नेटवर्किंग, व्यापार अनुपालन जागरूकता तथा संपूर्ण ट्रेड फेसीलिटेशन सपोर्ट प्रदान करने की दिशा में कार्य करेंगे।

 वे भारतीय उद्यमियों को आयात के माध्यम से वस्तुओं, तकनीकों एवं कच्चे माल की उपलब्धता में सहयोग करेंगे, जिससे भारतीय व्यवसायों की उत्पादकता, प्रतिस्पर्धात्मकता तथा वैश्विक वैल्यू चेन में एकीकरण को बढ़ावा मिलेगा। ब्रिक्स एंटरप्रेन्योर्स एलायंस (BEA) इंडिया के नेतृत्व के साथ सिद्दीकी अंतरराष्ट्रीय डेलिगेशन, ट्रेड मिशन, B2B फोरम तथा वैश्विक व्यापार एवं उद्यमिता से जुड़े नीति योजना और क्रियान्वयन में भी योगदान देंगे।

 सिद्दीकी की भूमिका का एक प्रमुख फोकस मिडिल ईस्ट क्षेत्र में बीईए इंडिया की सहभागिता को विस्तार देना रहेगा, जिसमें व्यापार साझेदारियां, निवेश अवसर एवं संस्थागत सहयोग शामिल हैं। साथ ही वे स्पोर्ट्स एवं स्पोर्टिंग इवेंट्स इकोसिस्टम में भी व्यापारिक अवसरों के विकास हेतु कार्य करेंगे, जैसे, स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर, उपकरण, सेवाएं, इवेंट मैनेजमेंट एवं क्रॉस-बॉर्डर कमर्शियल कोलैबोरेशन भी देखेंगे।

समीर अहमद सिद्दीकी ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बीईए–इंडिया के उद्देश्यों के अनुरूप व्यावसायिकता, गोपनीयता एवं नैतिक आचरण के उच्चतम मानकों का पालन करते हुए भारत के वैश्विक व्यापार एवं उद्यमिता को मजबूती प्रदान करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार