9 अगस्त को विश्व शांति का संदेश लेकर 12 देशों के चार हजार रनर्स लगाएंगे दौड़

० संवाददाता द्वारा ० 
आबूरोड। मन में विश्व शांति का ऐसा संकल्प कि रनर्स को सरहदों की सीमाओं भी नहीं बांध पाईं। 8वीं दादी प्रकाशमणि आबू हॉफ मैराथन में 9 अगस्त को 12 देशों के चार हजार रनर्स आबूरोड से अरावली की पहाड़ियों से होते हुए माउंट आबू तक 21 किमी की दौड़ लगाएंगे। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस हॉफ मैराथन में युवाओं से लेकर बुजुर्ग भाग ले रहे हैं।
यह पहली बार है कि इस हॉफ मैराथन में आईएएस से लेकर डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, वकील, पुलिस जवान, बिजनेसमैन, गृहिणी और विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से सभी आयु वर्ग के रनर्स का मुख्यालय शांतिवन पहुंचना जारी है। इससे दिनभर रजिस्ट्रेशन का सिलसिला चलता रहा। 21.9 किमी की इस मैराथन की शुरुआत मनमोहिनीवन से 9 अगस्त को सुबह 5 बजे अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर की जाएगी।
मैराथन के संयोजक बीके सचिन भाई ने बताया कि दादी प्रकाशमणि का पूरा जीवन विश्व बंधुत्व की भावना के साथ विश्व शांति के लिए समर्पित रहा। उन्होंने आजीवन जन-जन को शांति का संदेश दिया। उनके इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हर वर्ष हॉफ मैराथन आयोजित की जाती है। अब तक हुईं मैराथन में पहली बार सर्वाधिक चार हजार रनर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। मैराथन में अफ्रीका, केन्या, इथोपिया, जर्मनी, अमेरिका सहित नेपाल से भी रनर्स भाग ले रहे हैं।
मैराथन में भाग लेने पहुंच रहे रनर्स के लिए 7 एवं 8 अगस्त को विशेष राजयोग मेडिटेशन रिट्रीट का भी आयोजन किया गया है। इसमें उन्हें प्रशिक्षित ध्यान विशेषज्ञों द्वारा ध्यान, आत्मचिंतन और सकारात्मक सोच के माध्यम से आंतरिक शक्ति एवं एकाग्रता को विकसित करने का प्रशिक्षण दिया गया। राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से मन को सशक्त और शक्तिशाली बनाने की कला सिखाई गई।
मैराथन में वालेंटियर सेवा और अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए आबूरोड और माउंट आबू के सामाजिक संगठनों, पुलिस- प्रशासन, सीआरपीएफ जवान आगे आए हैं। कई समाजसेवी संगठनों द्वारा मैराथन के लिए अपने स्तर पर व्यवस्थाएं बनाने में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
रनर्स की टाइमिंग और दूरी मापने के लिए विशेष डिवाइस पहनाई जाएगी। इससे सभी का पूरा रिकार्ड मेंटेंन हो सकेगा। यदि कोई रनर्स वाहन यूज करता है तो डिवाइस पकड़ लेगी और उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा। इस बार एक तय समय पर माउंट आबू पहुंचने वाले प्रत्येक रनर्स को मेडल, प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

उप्र के ललितपुर पाली से आए अमित कुमार साहू ने बताया कि स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए रोजाना रनिंग करते हैं। ब्रह्माकुमारीज़ के मुख्यालय में आकर बहुत खुशी हो रही है। मैंने जितनी भी मैराथन की हैं, उनमें सबसे बढ़कर यहां की व्यवस्थाएं हैं। साथ ही मैनेजमेंट भी सराहनीय है।

नेपाल से आए चंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मैं पहली बार इस मैराथन में भाग लेने के लिए पहुंचा हूं। यहां आकर बहुत ही प्रसन्नता हो रही है। यहां की रह चीज बेहद खूबसूरत है। मैराथन की व्यवस्थाएं यूनिक हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार