टीरा के नए अभियान ‘यू मोर दैन एनीथिंग’ के ब्रांड एंबेसडर बने आहान पांडे

०  पूजा शर्मा ० 
मुंबई : रिलायंस रिटेल के ब्यूटी प्लेटफॉर्म टीरा ने अपना नया अभियान ‘यू. मोर दैन एनीथिंग.’ लॉन्च किया है और अभिनेता आहान पांडे को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसके साथ वह भारत के उन चुनिंदा ब्यूटी ब्रांड्स में शामिल हो गया है जिसने पुरुष सेलिब्रिटी को भी अपने प्रचार का चेहरा बनाया है। आहान पांडे अब करीना कपूर खान और सुहाना खान के साथ ब्रांड से जुड़ गए हैं।
कंपनी का कहना है कि यह अभियान लोगों को बताता है कि खूबसूरती किसी तय नियम से नहीं, बल्कि व्यक्ति की अपनी पहचान, पसंद और रोजमर्रा के जीवन से जुड़ी होती है। टीरा अपने ‘टीरा. फॉर एवरी यू.’ विचार के जरिए ग्राहकों को बिना झिझक अपनी पसंद के प्रोडक्ट चुनने और खुद को व्यक्त करने के लिए प्रेरित करना चाहता है।

टीरा की सीईओ और सह-संस्थापक भक्ति मोदी ने कहा, “टीरा में हम मानते हैं कि खूबसूरती हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग होती है और समय के साथ बदलती भी रहती है। ‘यू. मोर दैन एनीथिंग.’ अभियान इसी सोच को सामने लाता है। हम ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जहाँ लोग बिना किसी दबाव के अपनी पसंद तलाश सकें और आत्मविश्वास के साथ खुद को व्यक्त कर सकें। आहान पांडे का हमारे साथ जुड़ना इसी बदलती सोच और नई पीढ़ी की अभिव्यक्ति को दर्शाता है।

 आहान पांडे ने कहा, “मेरे लिए ग्रूमिंग और स्किनकेयर सिर्फ दिखावे की चीज नहीं, बल्कि अच्छा महसूस करने और आत्मविश्वास पाने का तरीका है। मुझे अच्छा लगा कि यह अभियान लोगों को किसी ढांचे में ढलने के लिए नहीं कहता, बल्कि उन्हें अपनी तरह से रहने के लिए प्रेरित करता है। टीरा इस पूरी प्रक्रिया को आसान और सहज बनाता है, इसलिए इस पहल का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पौड़ी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के आवास पर होली मिलन समारोह

राजस्थान सांगानेर,बगरू विधानसभा क्षेत्र की 87 कालोनियों के लोग सड़क पर उतरे

पिंकसिटी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित भास्कर डिजिटल ने जीता प्रेस प्रीमियर लीग का खिताब

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

FAIDA का चौथा अखिल भारतीय FMCG व्यापारियों का हैदराबाद में सम्मेलन

भारतीय सेना के जवानों की पत्नियों ने सीखा वित्तीय प्रबंधन.बेटियों के सपने पूरे करने के लिए मां को हमेशा साथ देने का आह्वान

एआईसी–जेकेएलयू से जुड़े स्टार्टअप ने किया ठोस रॉकेट मोटर का स्थैतिक अग्नि परीक्षण

पालम विधानसभा के लोग स्वार्थी नेताओं व दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों की वजह से नारकीय जीवन जीने को मजबूर — सोलंकी