मुम्बई में 6ठे 'महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2026' कई हस्तियों को मिला सम्मान

० संत कुमार गोस्वामी ० 
मुम्बई। निर्माता निर्देशक डॉ कृष्णा चौहान ने 6ठे 'महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2026' का आयोजन किया। केसीएफ फाउंडेशन के अंतर्गत अवार्ड शो 'महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2026' क्लासिक रहेजा क्लब, अंधेरी पश्चिम मुम्बई में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ऎक्टर सुरेंद्र पाल, सुनील पाल, अली खान, दिलीप सेन, बीएन तिवारी, मोहम्मद भाई (ओनर Babel रेस्तरां), डॉ मुस्तफा यूसुफ़ ग़ोम, ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड, रमेश गोयल,
अनिल सिंह, केतन करंडे सहित कई अभिनेता निर्देशक, संगीतकार, समाजसेवक की उपस्थिति रही और सभी इस अवार्ड से सम्मानित किए गए। 
आरजे आरती ने प्रोग्राम की एंकरिंग की और उन्हें अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। सिंगर एन के नरेश, सागर आचार्य सिंगर, सोनू श्रीवास्तव, आरजे सुमित, विशाल भगत, डॉ. प्रकाश टाटा, पिंकी खिमनानी, पूजा मौर्य, पूजा मिश्रा, पूजा शर्मा, जे. के. तिवारी, सैम, प्रमोद सिंह, नरेश, शैलेन्द्र प्रताप सिंह,कुलदीप काले, डाॅ. सतीशलक्ष्मणराव कोडापे, प्रतीक सिंह, डॉ. महीनाज़, शेफ मोहम्मद हकीम सहित कई हस्तियों को अवार्ड से सम्मानित किया गया।
सुर्वे ( शौर्य चक्र,11 गोलियां खा चुके ) बसवराज सुभाष गोवे, गीतकार एम प्रकाश, मिस राधिका, गीतकार विक्की नागर, बबली दुबे इत्यादि भी सम्मानित किए गए. सुरेन्द्र पाल ने आयोजक डॉ कृष्णा चौहान को इस प्रोग्राम के आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि वह पिछले 6 साल से इस कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे हैं।  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करने के लिए डॉ कृष्णा चौहान इस पुरस्कार समारोह का आयोजन करते आ रहे हैं। मुम्बई के विख्यात शेफ मेराज उल इस्लाम अवार्ड किंग कहे जाने वाले डॉ कृष्णा चौहान द्वारा सम्मानित किए गए.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास