काव्य सृजन की काव्य गोष्ठी में पारिवारिक सदस्यों का जन्मोत्सव

० योगेश भट्ट ० 
मुम्बई : साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था काव्य सृजन न्यास (राष्ट्रीय) मुम्बई शिक्षक दिवस,हिन्दी पखवाड़ा,होली मिलन समारोह एवं संस्था का वार्षिकोत्सव जैसे आयोजन करती रहती है। संस्था ने श्रीराम जानकी मंदिर लालबहादुर शास्त्री नगर,साकीनाका मुम्बई में हुई मासिक गोष्ठी में अपने चार पारिवारिक सदस्यों का जन्मदिन धूमधाम एवं काव्य प्रस्तुति के साथ मनाया।
डॉ नीलिमा पाण्डेय महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्षा,आनंद पाण्डेय केवल संस्था के उप सचिव, लाल बहादुर यादव कमल,संस्था के कोषाध्यक्ष,व डॉ शारदा प्रसाद दुबे शरदचंद्र संस्था के उपाध्यक्ष का जन्म दिन मनाया।बधाई देने वाले कवि व साहित्यकारों में "आत्मिक" श्रीधर मिश्र, नरसिंह "हैरान जौनपुरी",हौंसिला प्रसाद "अन्वेषी", सदाशिव चतुर्वेदी "मधुर",प्रा.अंजनी कुमार द्विवेदी "अनमोल", हीरालाल यादव,राकेश मिश्र, मुन्ना पाण्डेय,
डॉ पल्लवित, सजनलाल यादव, एड.राजीव मिश्र "मधुकर", ओमप्रकाश तिवारी,सावले मिश्र"कोमल", शिवनारायण यादव, लक्ष्मीकांत "कमलनयन",कल्पेश यादव,विनय अंथवाल, विनोद कुमार शुक्ल "गुंजन",रमाशंकर यादव,अशोक यादव,वाचस्पति तिवारी,कृतायन पाण्डेय,रीता कुशवाहा,वैष्णवी तिवारी आदि रहे।
वरिष्ठ कवयित्री डॉ नीलिमा पाण्डेय की अध्यक्षता में ओमप्रकाश तिवारी ने गोष्ठी का संचालन किया। मुख्य अतिथि के रूप में एड.राजीव मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में हौंसिला प्रसाद अन्वेषी मंच पर मौजूद रहे। सामाजिक विसंगतियों एवं वृद्ध होते भारत पर राजीव मिश्र ने अपने विचार रखे। आभार संगठन मंत्री शिवनारायण यादव ने प्रकट किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास