अंतर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस 15 अक्टूबर को सिवान में आयोजित किया जायेगा
० संत कुमार गोस्वामी ०
सिवान । सिवान मे समाजसेवी ई. प्रमोद कुमार मल्ल के नेतृत्व मे आगामी 15 अक्टूबर को सिवान वी एम एच ई मैदान में आयोजित होने वाले विश्व छात्र दिवस, अंतर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस सह वैश्विक ग्रामीण महिला दिवस के संयुक्त अवसर पर लगभग 5 हजार स्कूली बच्चों की उपस्थिति में भारत गौरव देशरत्न राजेंद्र मेमोरियल के सौजन्य से विशाल सामाजिक कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एक बैठक रखी गई,
कार्यक्रम संयोजक और संस्था के संयुक सचिव डॉ अरविन्द आनंद ने बताया सिवान के युवा जोश के धनी जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहेंगे, विशिष्ट अतिथि के रूप में सिवान के जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित रहेगे।
वैश्विक छात्र दिवस जो भारत रत्न डॉ ए पी जे कलाम के जन्म दिवस पर मनाया जाता है, इस उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता आयोजित कर विजेता बच्चों को सम्मानित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ग्रामीण महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। बैठक में रामेश्वर सिंह, राम अवधेश सिंह, गजानन नाथ तिवारी,जादूगर विजय,अशोक सिंह,,चंद्रमोहन सिंह, उमेश कुमार मल्ल, रामदेव राम, तुलसी प्रजापति, टुनटुन सिंह, डॉ बसंत कुमार, बालाजी पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।।

जिसमें यह निर्णय लिया गया कि सिवान के सभी विद्यालयों के लगभग साढ़े तीन लाख से ऊपर बच्चों को एक साथ ऑन लाइन विश्व हाथ धुलाई दिवस के अन्तर्गत बच्चों को जोड़कर उन्हें हाथ धुलाई के हाथ धोने के साथ उन्हें जागरूक किया जाएगा साथ ही उन्हें समाज में इस प्रक्रिया को प्रसारित करने हेतु ऑन लाइन स्वच्छता सैनिक प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। संस्था के महासचिव ई प्रमोद कुमार मल्ल हैं।

टिप्पणियाँ