गणतंत्र दिवस : राजस्थान की झांकी ने जीता पॉपुलर चॉइस पुरस्कार

० आशा पटेल ० 
जयपुर, 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में निकाली गई राजस्थान की झांकी ने लोकप्रिय पसंद ( पॉपुलर चॉइस ) का तृतीय पुरस्कार जीता। भारत के रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन, कला, साहित्य एवं संस्कृति प्रवीण गुप्ता ने दिल्ली के महिपालपुर स्थित रक्षा संस्थान में यह पुरस्कार ग्रहण किया। गुजरात को पॉपुलर चॉइस श्रेणी में प्रथम तथा उत्तर प्रदेश को द्वितीय स्थान मिला है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ पुरस्कार ग्रहण करने के अवसर पर सयुंक्त शासन सचिव कला, साहित्य एवं संस्कृति श्रीमती अनुराधा गोगीया एवं ललित कला अकादमी के सचिव श्री रजनीश हर्ष भी उपस्थित रहे। अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के निर्देशन में गणतंत्र दिवस परेड 2026 में बीकानेर की सदियों पुरानी उस्ता कला से प्रेरित राजस्थान की झांकी ने सुनहरा अध्याय लिखते हुए पॉपुलर चॉइस का तृतीय पुरस्कार जीता है।
गणतंत्र दिवस परेड में "रेगिस्तान का सुनहरा स्पर्श" शीर्षक से राजस्थान कला, साहित्य एवं संस्कृति विभाग की ओर से बीकानेर की स्वर्ण कला (उस्ता कला) से सुसज्जित इस झांकी ने अपनी जटिल शिल्पकारी, शाही विरासत और सांस्कृतिक गहराई से लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राजस्थान की रेत से लेकर कर्तव्य पथ तक, बीकानेर के कारीगरों ने यह प्रदर्शित किया कि कैसे भारत की पारंपरिक कलाएँ सांस्कृतिक गौरव, आत्मनिर्भरता और सॉफ्ट पावर की रीढ़ बनी हुई हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

पौड़ी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के आवास पर होली मिलन समारोह

पिंकसिटी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित भास्कर डिजिटल ने जीता प्रेस प्रीमियर लीग का खिताब

राजस्थान सांगानेर,बगरू विधानसभा क्षेत्र की 87 कालोनियों के लोग सड़क पर उतरे

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

FAIDA का चौथा अखिल भारतीय FMCG व्यापारियों का हैदराबाद में सम्मेलन

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

एआईसी–जेकेएलयू से जुड़े स्टार्टअप ने किया ठोस रॉकेट मोटर का स्थैतिक अग्नि परीक्षण

भारतीय सेना के जवानों की पत्नियों ने सीखा वित्तीय प्रबंधन.बेटियों के सपने पूरे करने के लिए मां को हमेशा साथ देने का आह्वान