राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा लोकतंत्र,संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ “लोकतंत्र बचाओ तिरंगा यात्रा”
० संवाददाता द्वारा ०
जयपुर : अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा लोकतंत्र, संविधान एवं देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा के संकल्प के साथ “लोकतंत्र बचाओ तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया गया । यह तिरंगा यात्रा राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व मे निकाली गई । यात्रा में सेवादल के कार्यकर्ता देशभक्ति नारे लगाते हुए हाथ में तिरंगा लेकर चल रहे थे । यह यात्रा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालयसे रवाना होकर शहीद स्मारक तक पहुँची । स्मारक पहुँच कर वहा टीकाराम जुली व कांग्रेस के नेताओं ने शहीदों पुष्प चक्र अर्पित किया । इसके बाद कांग्रेस के नेताओं व सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा शहीदो को गार्ड आफ आनर दिया गया ।इस यात्रा में राजस्थान कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिहं शेखावत,पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास विधानसभा में मुख्य सचेतक रफीक खान , सागानेर से कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेन्द्र भारद्वाज, झोटवाडा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक चौधरी, जयपुर शहर कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष सुनील शर्मा, मालवीय नगर से कांग्रेस प्रत्याशी डाक्टर अर्चना शर्मा, खेल खुद प्रकोष्ठ के चेयरमैन सुशील पारीक,
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रभारी ज्योति खन्ना व गोविंद भाई सभाया, यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश बिश्नोई, राजस्थान कांग्रेस सेवादल की महिला अध्यक्ष प्रतिभा नुवाल , सेवादल महासचिव अविकुल शर्मा,अभाव अभियोग की प्रदेशाध्यक्ष योगिता शर्मा राजस्थान सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट भीमराज जाखड उपस्थित रहे ।
इस तिरंगा यात्रा के दौरान राजस्थान विधानसभा मे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है तथा लोकतंत्र हमारे स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की अमूल्य विरासत है। इस यात्रा के माध्यम से हम देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेंगे।

टिप्पणियाँ