ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा आयोजित मैराथन से दिया विश्व बंधुत्व और विश्व शांति का संदेश
आबूरोड। जोश, जज्बे और उत्साह के साथ अरावली की पहाड़ियों के बीच 3500 रनर्स स्टार्टिंग पाइंड मनमोहिनीवन पहंुचे, जिसमें से 3000 प्रतिभागियों ने 21.9 किमी की दौड़ पूरी कर फिनिशिंग पाइंट माउंट आबू पांडव भवन को छुआ। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा आयोजित 8वीं दादी प्रकाशमणि आबू हॉफ मैराथन में रास्तेभर कई अनोखे नजारे देखने को मिले। 18 साल के छात्र-छात्राओं से लेकर 70 साल के वरिष्ठ नागरिकों ने दौड़ में भाग लिया।
कई रनर्स जोड़े पति-पत्नी भी शामिल हुए। कई प्रतिभागी हाथ में तिरंगा और शिव बाबा का ध्वज लेकर दौड़े। अतिथियों ने हरी झंडी और शिव ध्वज दिखाकर मैराथन को रवाना किया। संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि के 19वें पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में यह मैराथन आयोजित की गई थी। पूरे विश्व में भारतीय सनातन संस्कृति अध्यात्म और राजयोग का संदेश देने में दादी ने अपना पूरा जीवन लगा दिया।
मुख्य अतिथि ओलंपिक मैराथन धावक खेता राम ने कहा कि दौड़ में सभी रनर्स दौड़ में शारीरिक शक्ति के साथ मानसिक शक्ति का भी बड़ा योगदान होता है। तहसीलदार रणाराम राणा ने कहा कि इतनी संख्या में रनर्स को देखकर खुशी हो रही है। संस्थान के महासचिव राजयोगी बीके करुणा भाई ने कहा कि रनर्स पूरे उमंग-उत्साह के साथ दौड़े। इसी संकल्प के साथ दौड़ लगाएं कि हम तो जीते हुए हैं।अतिरिक्त महासचिव राजयोगी डॉ. बीके मृत्युंजय भाई ने कहा कि विश्व बंधुत्व की भावना का संदेश देने के लिए यह मैराथन आयोजित की है। वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके ऊषा दीदी ने कहा कि इस संकल्प के साथ दौड़े की सफलता हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। मुझे सफल होना ही है। मेडिकल विंग के सचिव बीके बनारसी भाई ने सभी रनर्स को जीवन में सदा नशामुक्त रहने और दूसरों को भी नशे से जागरूक करने की प्रतिज्ञा कराई।मैराथन के संयोजक बीके सचिन भाई ने बताया कि चार घंटे में फिनिशिंग पाइंट पहुंचने वाले सभी रनर्स को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। रास्ते में हर एक किमी पर रिफ्रेशमेंट पाइंट बनाए गए थे। सात घूम पर ट्रेकिंग पाइंट बनाया गया। पूरे समय हर एक प्रतिभागी पर नजर रखी गई।पूरे रुट पर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तैनात रहे। सुरक्षा-व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा गया। वार्म अप स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस कोच सुश्री भावना ने कराई। सफाई विभाग के प्रभारी बीके जगदीश भाई ने स्वागत भाषण दिया। संचालन मीडिया विंग की मुख्यालय संयोजिका बीके चंदा बहन और बीके भानू भाई ने किया।
इस मौके पर सदर थाना सर्किल इंस्पेक्टर प्रदीप डागा, आबू रोड सिटी थाना सर्किल इंस्पेक्टर हरचंद देवासी, सीए बीके ललित भाई, बीके हरिलाल भाई, वरिष्ठ राजयोगी प्रकाश भाई, आवास निवास के प्रभारी बीके देव भाई, बीके रूपा बहन, बीके ज्योति बहन, बीके सतेंद्र भाई, बीके मोहन भाई, बीके अमरदीप भाई, बीके नितिन भाई, बीके रामसुख मिश्रा भाई सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।
इस मौके पर सदर थाना सर्किल इंस्पेक्टर प्रदीप डागा, आबू रोड सिटी थाना सर्किल इंस्पेक्टर हरचंद देवासी, सीए बीके ललित भाई, बीके हरिलाल भाई, वरिष्ठ राजयोगी प्रकाश भाई, आवास निवास के प्रभारी बीके देव भाई, बीके रूपा बहन, बीके ज्योति बहन, बीके सतेंद्र भाई, बीके मोहन भाई, बीके अमरदीप भाई, बीके नितिन भाई, बीके रामसुख मिश्रा भाई सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।


.jpg)
.jpg)

टिप्पणियाँ