जेम सिटी रक्तदान शिविर का आयोजन होगा दुर्लभजी अवेदना आश्रम में

० आशा पटेल ० 
जयपुर। जैम सिटी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित,जैन सोशल ग्रुप जैम सिटी के 15 हाऊसो से प्रेरित26 अप्रैल को होने वाले रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन दिया कुमारी, उप मुख्य्मंत्री राजस्थान सरकार द्वारा उनके सिविल -लाइन्स स्थित आवास पर किया गया, इस दौरान ट्रस्ट के सेकेट्री जर्नल संजय काला ने बताया की वर्ष 2004 में जब जेम सिटी ने अपना पहला रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया तब स्वेच्छिक रक्तदान का प्रतिशत 34 ही था उस शिविर में तब 322 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया

 जेमसिटी के रक्तदान शिविरो की और बदलते वक्त के साथ समाज में बढ़ी जागरूकता के चलते पिछले 21 वर्षों में यह प्रतिशत बढ़ कर 85% से अधिक हो गया और इन वर्षों में रक्तदाताओ के सहयोग से कुल 68071 यूनिट एकत्रित की गई,इस दौरान ज्वेलर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और समाज सेवी राजू अग्रवाल मंगोडीवाले भी उपस्थित रहे!

उप मुख्य्मंत्री ने पोस्टर विमोचन के दौरान इस सामाजिक कार्य के लिये संस्था की तारिफ करते हुए कहा की यह समाज के लिये एक बढिया काम किया जा रहा है , सभी को इस सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान अवश्य करना चाहिये। ट्रस्ट के चेयरमैन संदीप कटारिया ने बताया की इस वर्ष संस्था द्वारा यह 22वाँ विशाल रक्तदान शिविर दुर्लभजी अस्पताल के अवेद्ना आश्रम परिसर में आयोजित किया जायेगा।

पिछ्ले वर्ष आयोजित शिविर में 2081 यूनिट एकत्रित की गई जिसका जयपुर के 13 ब्लड बैंक द्वारा संग्रहण किया गया ,कोरोना पुर्व वर्ष 2010 से 2018 तक लगातार 9 वर्षो तक आयोजित हर शिविर में 5000 या इससे अधिक यूनिट एकत्रित की गई जो की राज्य के लिये एक रिकॉर्ड रही है।

जेम सिटी ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष रवि जैन और कोषाध्यक्ष विवेक पाटनी ने कहा की इस वर्ष आयोजित शिविर में करीब 2500 यूनिट रक्त की एकत्रित करने का लक्ष्य रखा है इस एकत्रित ब्लड को मानव सेवा के लिये जयपुर के 12 ब्लड बेन्कौ द्वारा संग्रहित किया जायेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

पिंकसिटी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित भास्कर डिजिटल ने जीता प्रेस प्रीमियर लीग का खिताब

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा