संदेश

अक्टूबर 12, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राजस्थान भाजपा को जबरदस्त झटका,अनेक नेता कांग्रेस में हुए शामिल

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०   जयपुर । विधानसभा क्षेत्र कोटपूतली, सपोटरा, टोडाभीम, गंगापुरसिटी एवं लालसोट के भाजपा पदाधिकारियों एवं सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस मुख्यायल, जयपुर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने दुपट्टा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने उक्त विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करते इनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए काम करने के लिये कहा। इस अवसर पर सांसद मुरारीलाल मीणा, कोटपूतली-बहरोड़ के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक इन्द्राज गुर्जर भी मौजूद रहे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया चेयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि उक्त विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस पार्टी में इंजीनियर सुभाष घोघड़, समाजसेवी कमल खटाना, भाजपा जिला पार्षद अमीचंद धानका, पूर्व पार्षद प्रवीन्द्र आर्य, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री दिलीप यादव, जिला उत्तर के जिला उपाध्यक्ष पुष्कर शर्मा, मण्डल महामंत्री राकेश पाल सिंह, धर्मवीर सिंह...

उत्तर प्रदेश में 'ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो' आंदोलन का ऐलान

चित्र
० आशा पटेल ०   लखनऊ में 10 और 11 अक्टूबर को जनांदोलनों की दो दिवसीय अखिल भारतीय बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम संयोजक डॉ. वीणा गुप्ता ने बताया कि बैठक में 15 राज्यों के जनांदोलनों और नागरिक समाज से जुड़े 250 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जनांदोलनों की बैठक में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, एस आई आर रद्द करने को लेकर देश भर में चल रहे आंदोलनों का समर्थन करते हुए पुलिस दमन की तीव्र निंदा की गई । बैठक में आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में नागरिक समाज और जनांदोलनों की भूमिका , ‘ज्ञानेश हटाओ– एस आई आर रद्द करो’ की मांग को लेकर चल रहे संघर्षों को एकजुट और तेज करने, राष्ट्रव्यापी स्तर पर एक मजबूत और व्यापक जन-आंदोलन खड़ा करने जैसे मुद्दों पर सात समूहों में चर्चा के बाद सर्व सहमति से प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव में उत्तर प्रदेश में 'ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो आंदोलन करने, वोटर लिस्ट से काटे गए ढाई करोड़ वोटरों का सोशल ऑडिट (जमीनी जांच) करने और "जहां खड़े हैं, वहीं जंतर मंतर है" के नारे के साथ प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कहा गया कि हमारा लक्ष्य देश भर में व्...

राज्य स्तरीय अमृता हाट 20 अक्टूबर तक जवाहर कला केन्द्र,जयपुर में

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों एवं महिलाओं को उत्पादों की बिक्री हेतु बाजार उपलब्ध कराने तथा जयपुरवासियों को एक ही स्थान पर प्रदेशभर के निर्मित/मूल्य संवर्धित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी राज्य स्तरीय अमृता हाट का आयोजन 11 से 20 अक्टूबर तक शिल्पग्राम परिसर,जवाहर कला केन्द्र,जयपुर में किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग की शासन सचिव श्रीमती पूनम द्वारा फीता काटकर राज्य स्तरीय अमृता हाट का शुभारंभ किया गया। पूनम ने महिला समूहों द्वारा तैयार हस्त उत्पादों के स्टॉल्स का अवलोकन किया एवं महिला क्राफ्ट वर्कर्स से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया। शासन सचिव ने कहा कि महिला अधिकारिता विभाग का लक्ष्य हस्तशिल्प से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनका सम्पूर्ण सशक्तिकरण करना है। इस हेतु विभाग द्वारा नियमित रूप से प्रतिवर्ष जिलों में राज्य स्तरीय अमृता हाट का आयोजन जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में किया जाता है। स्वयं सहायता समूह की हस्तशिल्पी म...

"स्वर मौन के" ( हाइकु )

चित्र
०  सुषमा भंडारी ०  गैर कानूनी कुछ नहीं है अब खोजें तरीके मौका परस्त व्यक्ति ही तो करता व्यवस्था ध्वस्त ढर्रे - ढर्रे में घुसा है भ्रष्टाचार जर्रे - जर्रे में शैताँ हो गए मायावी लोग यहाँ इंसाँ हो गए धर्म का नाम लेकर कराते हैं लोग फसाद गूंगी बहरी सरकार हमारी चिल्लाते रहो दीप धर्म का जला जिस समय हुआ उजाला स्वर मौन के हिला देते हैं नींव लगता डर सीना तान के खड़े हैं सीमा पर वीर सपूत हर पहर कंटकों की डगर फौजी सफ़र

बाल कहानी "स्वर लहरी"

चित्र
०  सुषमा भंडारी ०  अ___अरे! कौन आया है ? माँ ने पूछा। आ___ आशा हूँ आँटी जी , पड़ौस की राधा की बेटी। अरे आशा , आओ बैठो। आशा बैठ गई। इ ___ इस बैग में क्या लाई हो आशा ? ई __ईशा ने पूछा। ईशा यानि जिनके घर आशा आई थी, ऋषभ की माँ , ऋषभ आशा का दोस्त भी था । उ___उई माँ ---ये बैग। मैं तो आपको देना ही भूल गई। ऊ __ ऊन - सिलाई है इसमें,  माँ ने कहा था आपको स्वेटर बनाना आता है।  क्या आपको स्वेटर बनाना आता है ? क्या आप मेरी गुड़िया का स्वेटर बना देंगी आंटी। ऋ __तभी घर में ऋषभ आया और हैरान होकर पूछने लगा ,  आशा! तुम यहाँ ? हाँ, क्यूँ मैं यहाँ नहीं आ सकती क्या ? आशा ने कहा। आ सकती ही भई। फिर दोनों हँसने लगे, ईशा भी हँसने लगी । ए___एक बात है आशा , मैं स्वेटर कैसे बुनूँगी, मेरी आँखे कमजोर हैं और मेरी ऐनक ! ऐ __ ऐनक टूट गई थी, जो मरम्मत के लिए दे रखी है। ऐनक के आते ही स्वेटर बना दूँगी ओ ___ओ हो! आँटी जी , परेशान होने की कोई बात नहीं, मैं फिर आ जाऊँगी। मैं घर जा रही हूँ आप आराम करें। औ___ जल्दी से घर जाती हूँ, आज मम्मी औरियो के बिस्कुट लाएगी ,  मुझे ...