ज्वेलर्स एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य बने जयपुर के महापौर सुनील कोठारी
० आशा पटेल ०
जयपुर। ज्वेलर्स एसोसिएशन, जयपुर की ओर से जयपुर के महापौर सुनील कोठारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यह अवसर ज्वेलर्स एसोसिएशन के लिए विशेष गौरव का विषय रहा, क्योंकि एसोसिएशन के 100 वर्षों के इतिहास में पहली बार उसकी कार्यकारिणी समिति के सदस्य रहे किसी व्यक्ति ने जयपुर के महापौर का पद प्राप्त किया है।
ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू अग्रवाल मंगोड़ीवाला के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव कमेटी सहित विभिन्न कमेटियों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने सुनील कोठारी को जयपुर का महापौर बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।अध्यक्ष राजू अग्रवाल मंगोड़ीवाला ने कहा कि यह उपलब्धि केवल सुनील कोठारी की ही नहीं, बल्कि पूरे ज्वेलर्स एसोसिएशन परिवार के लिए सम्मान का विषय है। एसोसिएशन के 100 वर्षों के गौरवशाली इतिहास में कार्यकारिणी समिति के सदस्य का जयपुर के महापौर पद तक पहुंचना पूरे ज्वेलरी उद्योग के लिए गौरव की बात है।

इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव अजय गोधा, उपाध्यक्ष गोविंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गोविंद गुप्ता .joint secratary mahaveer daga.vijay kedia.nirmal bardia. सहित विभिन्न कमेटियों के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में ज्वेलर्स उपस्थित रहे। समारोह में ज्वेलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि सुनील कोठारी का महापौर बनना एसोसिएशन के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण है।
टिप्पणियाँ