टाईम बैंक ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 75 बुजुर्गों का किया सम्मान

० आशा पटेल ० 
जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर टाईम बैंक ऑफ इंडिया द्वारा महाराणा प्रताप सभागार में आयोजित समारोह में 80 वर्ष से अधिक आयु के 75 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। जयपुर की सांसद मंजू शर्मा ने इन वृद्धजनों को सम्मानित किया। जयपुर केंद्र के चेयरमैन आर. सी जैन का इस अवसर पर अभिनंदन किया गया।
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि भारत में 2047 तक बुजुर्गों की संख्या युवाओं की तुलना में अधिक होगी। राज्य सरकार बुजुर्गों के लिए कई योजनाएं चला रही है। किन्तु टाइम बैंक ऑफ़ इंडिया वरिष्ठजन के अकेलेपन को दूर करने में मदद कर रहा है जो सराहनीय और अनूठा कार्य है।
समारोह की विशिष्ट अतिथि सांसद मंजू शर्मा ने भी टाइम बैंक की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। टाईम बैंक के मेनेजिंग ट्रस्टी अनिल खोसला ने बताया कि पूरे देश में टाईम बैंक के 11000 से ज्यादा सदस्य हैं। समारोह समिति के कॉर्डिनेटर बी. एल वर्मा ने बताया कि टाईम बैंक ऑफ इंडिया देश का पहला और एकमात्र बैंक है जहां पैसा नहीं बल्कि समय जमा किया जाता है। टाइम बैंक के संस्थापक अध्यक्ष पी सी जैन ने भी समारोह में अपने विचार व्यक्त किए।
टाईम बैंक गवर्निंग कौंसिल के प्रेसीडेंट शैलेन्द्र टंडन ने बताया कि संस्था 2019 से कार्य कर रही है जिसका कार्य क्षेत्र सम्पूर्ण भारत है। टाईम बैंक के जयपुर जिला संयोजक अशोक जैन ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में लगभग 800 सदस्यों एवं आमजन ने भाग लिया। इस समारोह का आयोजन भारतीय विद्या भवन, जयपुर केंद्र के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम में सिक्किम हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एस एन भार्गव, आई बैंक के प्रेसीडेंट बी एल शर्मा, टेक्नॉलोजी यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो रश्मि जैन, हाई कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस दीपक माहेश्वरी, पीएनबी के मण्डल प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार, राजस्थान पेंशनर समाज के महासचिव किशन लाल शर्मा एमएनआईटी के प्रोफेसर रोहित गोयल, रोटरी प्रेसीडेंट संदीप धींगरा, 

एडवोकेट जी डी बंसल, डॉ रेखा गुप्ता, आईएएस, राजेन्द्र भानावत, आईएएस, सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन्म दिवस समारोह में टाइम बैंक आफ इंडिया को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास