"ऑक्टेव " का उद्धघाटन : पूर्वोत्तर भारत के अष्टलक्ष्मी रूप में अनूठे सांस्कृतिक प्रदेश : राज्यपाल
जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत के अनूठे सांस्कृतिक प्रदेश हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें अष्टलक्ष्मी इसीलिए कहा गया है कि यह जैव विविधता, अपनी समृद्ध प्रकृति और सांस्कृतिक धरोहर के कारण परिपूर्ण है। उन्होंने ऑक्टेव शब्द की चर्चा करते हुए कहा कि यह लेटिन शब्द है। उन्होंने कहा कि ऑक्टेव इस रूप में हमारी सांस्कृतिक समझ को बढाने वाला उत्सव है।राज्यपाल बागडे पश्चिम क्षेत्र संस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित "ऑक्टेव 2026" को संबोधित करते उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर भारत के आठ राज्य असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम हमारे देश की सांस्कृतिक निधि हैं। इन प्रदेशों के कलाकार वहां की संस्कृति का जीवन्त प्रदर्शन करने वाले हैं। उन्होंने राजस्थान में पूर्वोत्तर के कलाकारों का स्वागत करते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ इन राज्यों के उत्पाद भी बहुत महत्वूर्ण है।केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत के आठ राज्यों के कलाकारों का जयपुर में प्रदर्शन भारत की विविधता में एकता का संगम है। उन्होंने कहा कि भारत में विविधता में एकता नहीं, एकता में विविधता है। जो इसे समझ लेता है,
वही यह जान सकता है कि कैसे कालड़ी से केदारनाथ पहुंचकर, चार धामों की स्थापना कर भारत की सनातन संस्कृति को आदि शंकराचार्य हजारों हजार वर्ष तक जीवंत रखते हैं। उन्होंने कहा कि कलाओं में कलाकार भावों की एकता का प्रदर्शन करता है। उन्होंने संस्कृति से विमुख होते युवाओं को इस तरह के आयोजनों से अधिक से अधिक जोड़े जाने पर जोर दिया।
"ऑक्टेव 2026" में पूर्वोत्तर भारत के आठ राज्यों के 200 से भी अधिक कलाकारों ने वहां के विविध नृत्यों का समागम प्रस्तुत किया। इसमें पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति से जुड़े 16 लोक नृत्य सम्मलित थे। कलाकारों ने विशेष रूप से पूर्वोत्तर की प्रकृति, वहां की संस्कृति में समाई सुगंध और परंपराओं को अपने संगीत, नृत्य प्रदर्शन में जीवंत किया।इस अवसर पर सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के निदेशक निहालचंद गोयल भी उपस्थित रहे। इससे पहले राज्यपाल ने पूर्वोत्तर भारत के हस्तशिल्प, लघु उद्योगों और वहां के विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया।





टिप्पणियाँ