दस करोड़ से ज्यादा निवेश के साथ RIC में हुआ इनोफेस्ट-2026

० आशा पटेल ० 
जयपुर l फेडरेशन ऑफ यूनिकॉर्न इनोवेटिव स्टार्टअप एंड इंडस्ट्री और पोद्दार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित दो दिवसीय स्टार्टअप इनोफेस्ट-2026 का समापन हो गया। इन दो दिन में स्टार्टअप्स में 10 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश हुआ। 
पोद्दार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के डाइनेमिक चेयरमैन शिक्षाविद डॉ. आनंद पोद्दार ने बताया कि इस कार्यक्रम में देशभर से लगभग 2000 से अधिक स्टार्टअप्स ने पंजीयन कराया था , जिनमें 12 को मंच मिला। दूसरे दिन पिचिंग के बाद आएजना टेक, फिक्स पापा और स्वाद विश्वास भावनाएं, पॉकेटहम समेत हालचाल स्टार्टअप्स को 5.25 करोड़ रुपए की ऑन-स्पॉट फंडिंग मिली।
खास बात यह कि 15 स्टार्टअप्स ने 20 से अधिक औद्योगिक प्रतिनिधियों के सामने बिजनेस आइडिया प्रस्तुत किए। लघु उद्योग भारती के साथ तकनीकी नवाचार और स्किल डेवलपमेंट के लिए एमओयू हुआ।
पॉलिसी बाजार के ग्रुप प्रेसिडेंट राजीव गुप्ता ने सस्टेनेबल बिजनेस पर सिग्नेचर टॉक की, जबकि बिराक की पूर्व प्रमुख शिल्पी कोचर ने शिक्षा में नवाचार पर विचार रखे। विभिन्न श्रेणियों में ग्लोबल इनोवेशन अवार्ड भी दिए गए।
पॉलिसी बाजार फिनटेक के ग्रुप प्रेसिडेंट राजीव गुप्ता बोले बिजनेस शुरू करने से पहले समस्या पहचानें और फिर समाधान तलाशें | फिनवेस्ट के ग्रुप प्रेसिडेंट राजीव गुप्ता ने कहा नए बिजनेस के लिए सिर्फ आइडिया काफी नहीं, पहले यह समझना जरूरी है कि किस समस्या का समाधान किया जा रहा है और उसे बड़े स्तर तक कैसे पहुंचाया जा सकता है।

 यह बात राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में चल रहे इनोफेस्ट में पॉलिसी बाजार फिनटेक के ग्रुप प्रेसिडेंट राजीव गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि भारत जैसे बड़े देश में आज भी कई ऐसी समस्याएं हैं, जिनके समाधान से नए बिजनेस खड़े किए जा सकते हैं। यह ईनोफेस्ट 2026 फेडरेशन ऑफ यूनिकॉर्न स्टार्टअप एंड इंडस्ट्रीज और पोद्दार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सहयोग से आयोजित हुआ था ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास