डॉ हाफ़िज़ कर्नाटकी द्वारा हबीब सैफ़ी की किताब का विमोचन
० इरफ़ान राही ० नयी दिल्ली : जामा मस्जिद के नजदीक पहाड़ी इमली वाली स्थित दिल्ली यूथ वेल्फेयर एसोसिएशन के अंतर्गत संचालित शाह वली उल्लाह पब्लिक लाइब्रेरी में "21 वीं सदी में दिल्ली में उर्दू अदब ए अतफाल का इरतिक़ा" नामक पुस्तक का लोकार्पण सौ से अधिक पुस्तकों के लेखक और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता हाफ़िज़ कर्नाटकी ने किया वहीं उनके सम्मान में साहित्यिक सत्र का आयोजन भी किया गया। संस्था डाईवा के पदाधिकारियों जिनमें सिकंदर मिर्ज़ा चंगेज़ी, नायब सदर मोहम्मद तकी सैफी, तंज़ीम रज़ा, शरीफ़ कुरैशी ने सभी मेहमानों का इस्तकबाल किया। डॉक्टर अमीर हम्ज़ा ने मुख्य अतिथि हाफ़िज़ कर्नाटकी का परिचय और उनके बाल साहित्य के योगदान के बारे में जानकारी दी। डॉ. हाफ़िज़ कर्नाटकी ने कहा कि मैं दर्जनों बार दिल्ली आया हूँ, लेकिन मुझे कभी भी पुरानी दिल्ली की संकरी गलियों में छिपे अनमोल ख़ज़ानों तक पहुँचने का अवसर नहीं मिला। इसके लिए मैं आप सभी ज़िम्मेदार लोगों का आभारी हूँ कि शाह वलीउल्लाह लाईब्रेरी जैसा ऐतिहासिक साहित्यिक केंद्र मेरे लिए उपलब्ध है। आप सभी की तरह इसका सेवक बनना मेरी हार्दिक इच्छा है, ...