खादी आयोग के अध्यक्ष मनोज गोयल ने खादी उत्पादों पर देशव्यापी छूट का किया शुभारंभ

० आशा पटेल ० 
नई दिल्ली | दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन, ग्राम शिल्पा इम्पोरियम में खरीदारी कर अध्यक्ष केवीआईसी ने प्रधानमंत्री मोदी के 'घर-घर स्वदेशी' अभियान को नई ऊर्जा दी | खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों पर हर वर्ष की तरह 2 अक्टूबर से 16 नवंबर तक छूट मिलेगी। केवीआईसी अध्यक्ष मनोज गोयल ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के 'हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी' के आह्वान को जन-जन और जेन-जी तक पहुंचाने के लिए केवीआईसी लगातार प्रयास कर रहा है।
'हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी' और 'वोकल फॉर लोकल' के प्रधानमंत्री के आह्वान को नई ऊर्जा देते हुए खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी), सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्रालय के अध्यक्ष मनोज गोयल ने गांधी जयंती पर नई दिल्ली के कनॉट प्लेस ग्राम शिल्पा इम्पोरियम में खादी उत्पादों की खरीदारी की और देशव्यापी विशेष छूट बिक्री का शुभारंभ किया।
अध्यक्ष केवीआईसी मनोज गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 'हर घर स्वदेशी, घर-घर स्व पहुंचाने के लिए केवीआईसी लगातार प्रयास कर रह। अध्यक्ष केवीआईसी ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित खादी भवन समेत पूरे देश में विशेष छूट अभियान की शुरुआत की गयी है। ये छूट 2 अक्टूबर से 16 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान खादी उत्पादों पर 20 प्रतिशत और ग्रामोद्योग उत्पादों पर 10 प्रतिशत तक छूट मिलेगी।
उन्होंने कहा कि खादी ने एक नया आयाम प्राप्त किया है। आज खादी आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने का सशक्त माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि करोड़ों कारीगरों और बुनकरों की आजीविका, भारत की सांस्कृतिक विरासत और सतत विकास का प्रतीक है।
गोयल ने कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र ने अभूतपूर्व प्रगति की है। वित्त वर्ष 2025-26 में खादी और ग्रामोद्योग क्षेत्र का कारोबार 1.87 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा, जबकि इस क्षेत्र के माध्यम से 2.04 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त हो रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में यह क्षेत्र 2.51 लाख करोड़ रुपये के कारोबार के लक्ष्य को भी प्राप्त करेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास