सरकार गांधी के रचनात्मक कार्यों पर आधारित कुटीर उद्योगों को दे बढावा

० आशा पटेल ० 
जयपुर l युग पुरुष महात्मा गांधी की 157 वीं जयंती के अवसर पर गांधी विनोबा ज्ञान मंदिर पहुंचकर रैली एक संगोष्ठी में परिवर्तित हुई। संगोष्ठी में वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में असल भूमिका निभाने हेतु राष्ट्रपिता के सिद्धान्तों के प्रतिपादन के महत्व पर प्रकाश डाला।
समग्र सेवा संघ के अध्यक्ष सवाई सिंह ने बापू के आर्थिक विकेन्द्रीकरण के स्थान पर वर्तमान सरकार केन्द्रीकृत व्यवस्था अपनाये जाने से उत्पन्न समस्याओं यथा बेरोजगारी, मंहगाई व भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार से गांधी के रचनात्मक कार्यों पर आधारित कुटीर उद्योगों को बढावा देने की अपेक्षा की।
संगोष्ठी में मृदृला सामवेदी, राजेन्द्र कुम्भज, आर.सी. शर्मा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वर्तमान परिस्थितियों में गांधी विचारों को अपनाने की प्रासंगिता पर बल दिया। रैली में जमाते इस्लामी के अध्यक्ष नाजिमुद्दीन, नेहरू युवा केन्द्र के पूर्व निदेशक के भुवनेश जैन, 
सर्वोदय नेता धर्मवीर कटेवा, श्यामसुन्दर जोशी , सामाजिक कार्यकर्त्ता और अन्य प्रमुख लोगों ने भी चर्चा में भाग लिया। संगोष्ठी में विनोबा ज्ञान मंन्दिर के अध्यक्ष डॉ अवध प्रसाद, गोपाल शरण व रामलाल जाट आदि समेत बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास