संदेश

डॉ हाफ़िज़ कर्नाटकी द्वारा हबीब सैफ़ी की किताब का विमोचन

चित्र
० इरफ़ान राही ०  नयी दिल्ली : जामा मस्जिद के नजदीक पहाड़ी इमली वाली स्थित दिल्ली यूथ वेल्फेयर एसोसिएशन के अंतर्गत संचालित शाह वली उल्लाह पब्लिक लाइब्रेरी में "21 वीं सदी में दिल्ली में उर्दू अदब ए अतफाल का इरतिक़ा" नामक पुस्तक का लोकार्पण सौ से अधिक पुस्तकों के लेखक और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता हाफ़िज़ कर्नाटकी ने किया वहीं उनके सम्मान में साहित्यिक सत्र का आयोजन भी किया गया। संस्था डाईवा के पदाधिकारियों जिनमें सिकंदर मिर्ज़ा चंगेज़ी, नायब सदर मोहम्मद तकी सैफी, तंज़ीम रज़ा, शरीफ़ कुरैशी ने सभी मेहमानों का इस्तकबाल किया। डॉक्टर अमीर हम्ज़ा ने मुख्य अतिथि हाफ़िज़ कर्नाटकी का परिचय और उनके बाल साहित्य के योगदान के बारे में जानकारी दी। डॉ. हाफ़िज़ कर्नाटकी ने कहा कि मैं दर्जनों बार दिल्ली आया हूँ, लेकिन मुझे कभी भी पुरानी दिल्ली की संकरी गलियों में छिपे अनमोल ख़ज़ानों तक पहुँचने का अवसर नहीं मिला। इसके लिए मैं आप सभी ज़िम्मेदार लोगों का आभारी हूँ कि शाह वलीउल्लाह लाईब्रेरी जैसा ऐतिहासिक साहित्यिक केंद्र मेरे लिए उपलब्ध है। आप सभी की तरह इसका सेवक बनना मेरी हार्दिक इच्छा है, ...

न्यूट्रीवर्स 2026 – न्यूट्रिथॉन 2026 : पोषण,ज्ञान और पाक-कला का उत्सव

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : जे. डी. बिड़ला इंस्टीट्यूट के स्कूल ऑफ फूड साइंस एंड न्यूट्रिशन मैनेजमेंट ने न्यूट्रीवर्स 2026 – न्यूट्रिथॉन 2026 का आयोजन किया। यह जे. डी. बिड़ला इंस्टीट्यूट का अंतर-विद्यालयीय त्रि-आयामी आयोजन था, जिसका उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों के बीच पोषण, खाद्य विज्ञान, ज्ञान और पाक-कला की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था।  इस आयोजन में कोलकाता के विभिन्न विद्यालयों के 70 से अधिक विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों तथा खाद्य एवं पोषण क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को पारंपरिक कक्षा-कक्ष की सीमाओं से बाहर निकलकर सीखने, प्रतिस्पर्धा करने, सहयोग करने और अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान किया। न्यूट्रिथॉन 2026 में तीन प्रमुख प्रतियोगिताएँ न्यूट्री-फ्रेम, न्यूट्री-प्लेट और न्यूट्री-क्वेस्ट शामिल थीं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को खाद्य फोटोग्राफी, पाक-कला और पोषण संबंधी ज्ञान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिला।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि  ब्रिटि...

खादी आयोग के अध्यक्ष मनोज गोयल ने खादी उत्पादों पर देशव्यापी छूट का किया शुभारंभ

चित्र
० आशा पटेल ०  नई दिल्ली | दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन, ग्राम शिल्पा इम्पोरियम में खरीदारी कर अध्यक्ष केवीआईसी ने प्रधानमंत्री मोदी के 'घर-घर स्वदेशी' अभियान को नई ऊर्जा दी | खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों पर हर वर्ष की तरह 2 अक्टूबर से 16 नवंबर तक छूट मिलेगी।  केवीआईसी अध्यक्ष मनोज गोयल ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के 'हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी' के आह्वान को जन-जन और जेन-जी तक पहुंचाने के लिए केवीआईसी लगातार प्रयास कर रहा है। 'हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी' और 'वोकल फॉर लोकल' के प्रधानमंत्री के आह्वान को नई ऊर्जा देते हुए खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी), सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्रालय के अध्यक्ष मनोज गोयल ने गांधी जयंती पर नई दिल्ली के कनॉट प्लेस ग्राम शिल्पा इम्पोरियम में खादी उत्पादों की खरीदारी की और देशव्यापी विशेष छूट बिक्री का शुभारंभ किया। अध्यक्ष केवीआईसी मनोज गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 'हर घर स्वदेशी, घर-घर स्व पहुंचाने के लिए केवीआईसी लगातार प्रयास कर रह। अध्यक्ष केवीआईसी ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर ...

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ और उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेता श्याम सुंदर शर्मा कांग्रेस में शामिल

चित्र
० आनंद चौधरी ०  नई दिल्ली,देशभर के विभिन्न नेताओं का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। आम आदमी पार्टी की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व आठ बार के विधायक रहे श्याम सुंदर शर्मा कांग्रेस में शामिल हो गए। साथ ही, वरिष्ठ पत्रकार रजत राकेश टंडन, उत्तर प्रदेश के बहराइच से नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन हाजी रेहान खान,  इरशाद अहमद (सभासद, छावनी बाजार), सज्जन अहमद (सभासद, दरगाह शरीफ), विशाल कुमार (सभासद, मंसूरगंज), छाता से रामवीर चौधरी, आम आदमी पार्टी से महबूब मलिक, हाजी अरकाम और नासिर अंसारी (दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, अंसारी समाज) समेत विभिन्न दलों के 100 से ज्यादा नेताओं ने भी पार्टी का दामन थामा। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के प्रभारी महासचिव डॉ. नासिर हुसैन, पार्टी के मीडिया एवं प्रचार (संचार विभाग) अध्यक्ष पवन खेड़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सभी को पार्टी में शामिल कराया। नए सदस्यों का...

पं.वेद प्रकाश दाधीच को मिला ‘बंकट बिहारी ‘पागल’-कल्पना स्मृति सम्मान’

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। कहते हैं, कवि कभी विदा नहीं होते, वे शब्दों में जिंदा रहते हैं। कुछ ऐसा ही अहसास हुआ जब राजस्थान चैंबर भवन का भैरोंसिंह सभागार कविताओं की रोशनी से झिलमिला उठा। मौका था स्वर्गीय बंकट बिहारी ‘पागल’ की नवम पुण्यतिथि का और वीणा माँ म्यूजिक ने इसे ‘झिलमिल कवि सम्मेलन’ के रूप में एक श्रद्धांजलि में बदल दिया। समारोह में राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ‘चोखी ढाणी’ के एथनिक डिजाइनर और राजस्थान वि वि के पूर्व डीन प्रो डॉ. चिन्मय शेष मेहता विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच की शोभा बढ़ा रहे थे। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुम्बई से कार्यक्रम को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संतोष चारण ने किया। सम्मेलन में साहित्य और काव्य के क्षेत्र में निरंतर साधना के लिए वरिष्ठ कवि पं. वेद प्रकाश दाधीच को ‘बंकट बिहारी ‘पागल’ – कल्पना स्मृति सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि स्वर्गीय बंकट बिहारी और उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय कल्पना के अटूट प्रेम और साहित्यिक वि...

सरकार गांधी के रचनात्मक कार्यों पर आधारित कुटीर उद्योगों को दे बढावा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर l युग पुरुष महात्मा गांधी की 157 वीं जयंती के अवसर पर गांधी विनोबा ज्ञान मंदिर पहुंचकर रैली एक संगोष्ठी में परिवर्तित हुई। संगोष्ठी में वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में असल भूमिका निभाने हेतु राष्ट्रपिता के सिद्धान्तों के प्रतिपादन के महत्व पर प्रकाश डाला। समग्र सेवा संघ के अध्यक्ष सवाई सिंह ने बापू के आर्थिक विकेन्द्रीकरण के स्थान पर वर्तमान सरकार केन्द्रीकृत व्यवस्था अपनाये जाने से उत्पन्न समस्याओं यथा बेरोजगारी, मंहगाई व भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार से गांधी के रचनात्मक कार्यों पर आधारित कुटीर उद्योगों को बढावा देने की अपेक्षा की। संगोष्ठी में मृदृला सामवेदी, राजेन्द्र कुम्भज, आर.सी. शर्मा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वर्तमान परिस्थितियों में गांधी विचारों को अपनाने की प्रासंगिता पर बल दिया। रैली में जमाते इस्लामी के अध्यक्ष नाजिमुद्दीन, नेहरू युवा केन्द्र के पूर्व निदेशक के भुवनेश जैन,  सर्वोदय नेता धर्मवीर कटेवा, श्यामसुन्दर जोशी , सामाजिक कार्यकर्त्ता और अन्य प्रमुख लोगों ने भी चर्चा में भाग लिया। संगोष्ठी में विनोबा ज्ञान मं...

स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक जरूरतमंदो को बिना रिप्लेसमेंट उपलब्ध कराएगा रक्त

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक एवं रक्तदान परिसंघ की ओर से राष्ट्रीय रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदाता प्रेरक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में रक्तदान के क्षेत्र में योगदान देने वाली संस्थाओं जिन्होंने निरंतर शिविर आयोजित किये उन संस्थाओं का सम्मान कर स्वैच्छिक रक्तदान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक द्वारा 17 अक्टूबर तक जरूरतमंद रोगियों को बिना रिप्लेसमेंट रक्त उपलब्ध कराने की घोषणा की गई। समारोह में स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक के चेयरमैन डॉ. एस.एस. अग्रवाल का प्रदेश में स्वेच्छिक रक्तदान को जन आन्दोलन बनाने के लिए विभिन्न संस्थाओं की और से 51 किलो फूलो की माला पहनाकर नागरिक अभिनन्दन किया गया I डॉ. अग्रवाल ने कहा कि रक्तदाताओं को दिया जाने वाला सम्मान उनके योगदान के प्रति सामाजिक कृतज्ञता का प्रतीक है।  उन्होंने कहा कि पूरणमल फूलादेवी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा लोक सेवा एवं लोक शिक्षण के उद्देश्य से संचालित...