सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने अपेक्स बैंक परिसर में काॅल सेंटर का उद्घाटन किया

० आशा पटेल ० 
जयपुर। सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने अपेक्स बैंक परिसर में काॅल सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक एवं नाबार्ड द्वारा सभी सहकारी बैंकों से यह अपेक्षा की गयी है कि वह ग्राहकों की शिकायतों के निवारण के लिए एक टोल फ्री इनकमिंग दूरभाष के माध्यम से एक काॅल सेंटर स्थापित करें।
दक ने बताया कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना, फसली ऋण योजना, राज सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना में आ रही कठिनाइयों के निवारण हेतु सहकारिता विभाग द्वारा अभिनव पहल प्रारंभ की गई है। इसमें समस्त कृषक, पशुपालक उक्त योजनाओं के लाभ प्राप्त करने हेतु आने वाली समस्याओं का काॅल सेंटर पर फोन कर निराकरण करवा सकते हैं।
शासन सचिव सहकारिता डाॅ. समित शर्मा ने बताया कि सहकारिता विभाग एवं समस्त सहकारी संस्थाओं को पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने के लिए विभाग द्वारा काॅल सेंटर के माध्यम से विभाग की समस्त ऋण योजनाओं की पूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकेगी एवं आ रही कठिनाईयों का निवारण किया जा सकेगा। इस पहल से सहकारिता विभाग का कृषकों एवं पशुपालकों के बीच विभिन्न ऋण योजनाओं के संबंध में संवाद स्थापित किया जा सकेगा।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक, अपेक्स बैंक रणजीत सिंह चूंडावत, अतिरिक्त रजिस्ट्रार (बैंकिंग) बलविन्दर सिंह गिल, प्रबंध निदेशक सीसीबी जयपुर ओमप्रकाश जैन एवं बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास