जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय पेंशन सोसाइटी के तत्वावधान में महिला एवं पुरुष पेंशनर्स ने प्रदर्शन किया
० आशा पटेल ०
जयपुर : जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय पेंशन सोसाइटी के तत्वावधान में विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त पेंशनर्स ने पाँच महीने की बकाया पेंशन का भुगतान न होने से व्यथित होकर केंद्रीय कार्यालय में लगभग 150 से अधिक शैक्षणिक, अशैक्षणिक एवं पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने वाली महिला एवं पुरुष पेंशनर्स ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को सोसाइटी के अध्यक्ष प्रोफेसर राम निवास शर्मा, संयोजक अशोक व्यास,

प्रोफेसर हुकम सिंह भाटी , प्रोफेसर ओ. पी.धाकड़ जो जयपुर से आये थे एवं रवीन्द्र सिंह शेखावत आदि ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन निरंतर हठधर्मिता एवं तानाशाही पूर्ण दृष्टिकोण अपना रहा है और विश्वविद्यालय में वित्तीय सलाहकार के अतिरिक्त कोई भी सक्षम अधिकारी उपस्थित नहीं था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने केंद्रीय कार्यालय में नया नोटिस चस्पा कर दिया जिसमें
स्पष्ट रूप से उल्लेख किया कि विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय में पेंशनर्स को प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। पुलिस प्रशासन द्वारा भी निरंतर पेंशन सोसाइटी के पदाधिकारियों फ़ोन कर पोर्च में प्रदर्शन न करने के लिए भी कहा जा रहा है। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि हमारा प्रदर्शन पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं गांधीवादी तरीक़े से हो रहा है फिर भी विश्वविद्यालय का इस प्रकार का दृष्टिकोण होना दुर्भाग्यपूर्ण ही कहा जाएगा। एक प्रकार से यह तो असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा है।
अधिकांश पेंशनर्स की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। न तो उनके पास खाने के लिए पैसे हैं और न ही दवा खर्च आदि के लिए। इसी प्रकार कुलगुरू का दृष्टिकोण भी निंदनीय रहा जहाँ उन्होंने विद्यार्थियों की लगभग सभी मांगों को मानते हुए उनके अनशन को तो स्वम् जूस पिलाकर समाप्त करवाया वहीं पेंशनर्स से मिलना भी उचित नहीं समझा। सभी वक्ताओं ने विश्वविद्यालय की के इस प्रकार के तानाशाही पूर्ण रवैये की कठोर निंदा और यह चेतावनी दी।
अध्यक्ष प्रो.शर्मा ने वित्तीय सलाहकार से मूलाकात कर पेंशन भुगतान की मांग की। वित्तीय सलाहकार ने कुलगुरु से फ़ोन पर बात करके बताया जैसे ही धन की उपलब्धता होगी पेंशन का भुगतान कर दिया जाएगा। वित्तीय सलाहकार के जवाब से पेंशनर्स संतुष्ट नहीं हुए और सभी ने यह निर्णय किया कि जब तक विश्व विद्यालय हमारी बकाया पेंशन का भुगतान नहीं कर देता तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।
धरने में उपस्थित पेंशनर्स में प्रोफेसर एच.एस.सिंह ,प्रोफेसर बी. एल. गुप्ता प्रोफेसर ,प्रोफेसर प्रोफेसर कैलाश कौशल, प्रोफेसर रेणु शर्मा,प्रोफेसर एस.पी.व्यास, प्रोफेसर कल्याण सिंह शेखावत, रामदत्त हर्ष, राधे श्याम शर्मा, ओ.पी.शर्मा, दिनेश रामावत एवं गोपाल चौहान आदि सदस्य सम्मिलित रहे।

टिप्पणियाँ