रिलायंस डिजिटल की D.I.S.C.O. सेल : एक्सचेंज पर ₹15 हजार और बैंक ऑफर में ₹30 हजार तक की छूट

० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई : स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप या होम अप्लायंसेज अपग्रेड करने की सोच रहे ग्राहकों के लिए रिलायंस डिजिटल ने D.I.S.C.O. (Digital India Sale Crazy Offers) सेल शुरू की है। 16 अगस्त तक चलने वाली सेल में पुराने प्रोडक्ट के एक्सचेंज पर चुनिंदा इलेक्ट्रॉनिक्स में ₹15,000 तक बोनस, बैंक कार्ड, पेपर फाइनेंस और UPI के जरिए ₹30,000 तक की छूट और एक साल की अतिरिक्त वारंटी जैसे ऑफर मिलेंगे। दूसरे प्रोडक्ट की खरीद पर 50 फीसदी तक की छूट का ऑफर भी है।

स्मार्टफोन में 4G मॉडल ₹10,999 और 5G फोन ₹13,999 से शुरू हैं। चुनिंदा स्मार्टफोन पर ₹10,000 तक एक्सचेंज बोनस और 30 महीने तक नो-कॉस्ट EMI उपलब्ध है। ईयरबड्स, हेडफोन, ब्लूटूथ स्पीकर और अन्य मोबाइल एक्सेसरीज पर UPI भुगतान से 10 फीसदी तक की छूट भी मिल सकती है।

टीवी और होम अप्लायंसेज में 65 इंच 4K UHD गूगल टीवी ₹39,990 से उपलब्ध हैं। साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर भी ₹39,990 से शुरू हैं, जबकि वॉशर-ड्रायर की शुरुआती कीमत ₹55,990 है। ₹50,000 या उससे अधिक की खरीद पर ₹43,900 कीमत वाला डायसन बिग बॉल वैक्यूम क्लीनर ₹13,900 में मिलने का ऑफर है। लैपटॉप ₹39,999 से शुरू हैं। इनके साथ तीन साल तक की वारंटी और ₹5,000 तक एक्सचेंज बेनिफिट दिया जा रहा है। यह सेल रिलायंस डिजिटल स्टोर्स, RelianceDigital.in और MyJio Stores पर उपलब्ध है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार