विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रश्नोत्तरी आयोजित

० आशा पटेल ० 
कोटा। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा द्वारा महर्षि गौतम टीटी कॉलेज एवं मदर टेरेसा सीनियर स्कूल के सहयोग से वीर सावरकर नगर, कोटा स्थित परिसर में जनसंख्या स्थिरता, स्वस्थ परिवार एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
 केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस समाज को जनसंख्या संबंधी चुनौतियों और उनके समाधान के प्रति जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या स्थिरता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं तथा महिलाओं की सशक्त भागीदारी विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने परिवार और समाज में जनजागरूकता का संदेश पहुंचाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर महर्षि गौतम टीटी कॉलेज के निदेशक योगेंद्र शर्मा, मदर टेरेसा सीनियर स्कूल की प्राचार्य मान कुंवर, भारत विकास परिषद के प्रांतीय कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह सिंघवाल, प्रांतीय गतिविधि प्रभारी महावीर प्रसाद शर्मा, चाणक्य शाखा के सदस्य हेमराज चित्तौड़ा तथा शाखा अध्यक्ष राजीव पालीवाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए जनसंख्या नियंत्रण, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जनसंख्या, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर भारत विकास परिषद, महाविद्यालय एवं विद्यालय के विद्यार्थियों, प्राध्यापकों तथा स्टाफ सदस्यों ने स्वस्थ, शिक्षित और जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने तथा जनसंख्या स्थिरता का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार