ICSI का राजस्थान राज्य सम्मेलन आईपीओ से विकास एवं मूल्य सृजन में कंपनी सचिवों के रोल पर चर्चा

० आशा पटेल ० 
जयपुर । द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) की उत्तरी भारत क्षेत्रीय परिषद (NIRC) के तत्वावधान में जयपुर चैप्टर द्वारा शुक्रवार को होटल रॉयल ऑर्किड, दुर्गापुरा, जयपुर में राजस्थान राज्य सम्मेलन (Rajasthan State Conference) का गरिमापूर्ण एवं सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष सम्मेलन की थीम "आईपीओ के माध्यम से विकास की राह: सुशासन, अनुपालन एवं मूल्य सृजन" रही।
सम्मेलन की मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर लोकसभा क्षेत्र की सांसद मंजू शर्मा की उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि आपकी प्रदेश में msme इंडस्ट्रीज को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया के केंद्रीय परिषद सदस्य CS मनोज पुरबे एवं CS सुरेश पांडे ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया।
सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधनों में पूंजी बाजार के विकसित होते परिदृश्य, सुदृढ़ कॉर्पोरेट गवर्नेंस, प्रभावी नियामकीय अनुपालन तथा निवेशकों के विश्वास को सशक्त बनाने में कंपनी सचिवों की महत्वपूर्ण एवं उत्तरदायी भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। जयपुर चैप्टर के चेयरमैन CS सुमित कुमार श्योराण ने NIRC के चेयरमैन CS संतोष पांडे एवं NIRC के सचिव एवं कार्यक्रम निदेशक CS राहुल शर्मा के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
NIRC के सचिव एवं कार्यक्रम निदेशक CS राहुल शर्मा ने कहा कि आईपीओ केवल कंपनियों के लिए पूंजी जुटाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह भारत की अर्थव्यवस्था को गति देने, निवेश को प्रोत्साहित करने, रोजगार के अवसर सृजित करने तथा Ease of Doing Business को सुदृढ़ बनाने का एक महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि बदलते कॉर्पोरेट परिवेश में कंपनी सचिवों की भूमिका निरंतर बढ़ती जा रही है और आईपीओ से संबंधित प्रक्रियाओं, 
नियामकीय अनुपालन, कॉर्पोरेट गवर्नेंस, निवेशक संरक्षण तथा सूचीबद्धता उपरांत अनुपालनों में कंपनी सचिवों के लिए व्यापक व्यावसायिक अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने युवाओं एवं कंपनी सचिवों से अपने ज्ञान एवं कौशल को निरंतर अद्यतन रखते हुए राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत के संकल्प में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
होस्ट जयपुर चैप्टर चेयरमैन CS सुमित कुमार श्योराण ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी एवं गतिशील व्यावसायिक परिवेश में कंपनी सचिव न केवल आईपीओ प्रक्रिया के सफल एवं सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि सूचीबद्धता के उपरांत Post IPO Compliance, कॉर्पोरेट गवर्नेंस, वैधानिक अनुपालन, पारदर्शिता तथा दीर्घकालिक मूल्य सृजन सुनिश्चित करने में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण एवं प्रभावशाली है।

उन्होंने NIRC के सचिव एवं कार्यक्रम निदेशक CS राहुल शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व, उत्कृष्ट योजना, प्रभावी समन्वय, अथक परिश्रम एवं समर्पित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि CS राहुल शर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं संगठनात्मक दक्षता के परिणामस्वरूप सम्मेलन सुव्यवस्थित, ज्ञानवर्धक एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। साथ ही क्षेत्रीय परिषद के सभी सदस्यों के सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता की भी प्रशंसा की गई, जिनके योगदान से सम्मेलन की गरिमा एवं सफलता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

सम्मेलन के विभिन्न तकनीकी सत्रों में प्रख्यात विशेषज्ञ वक्ताओं ने आईपीओ की संपूर्ण प्रक्रिया, नियामकीय आवश्यकताओं, सूचीबद्धता उपरांत अनुपालन, निवेशक संरक्षण, जोखिम प्रबंधन तथा श्रेष्ठ कॉर्पोरेट गवर्नेंस जैसे समसामयिक एवं व्यावहारिक विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार साझा किए। प्रतिभागियों ने इन सत्रों को अत्यंत ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं व्यावसायिक दृष्टि से समृद्ध बताया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर जयपुर चैप्टर के सचिव CS वरुण मेहरा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, केंद्रीय परिषद सदस्यों, क्षेत्रीय परिषद सदस्यों, सभी सम्मानित वक्ताओं, प्रतिभागियों, प्रायोजकों तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

इस राज्य सम्मेलन में बड़ी संख्या में कंपनी सचिवों, कॉर्पोरेट पेशेवरों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, प्रबंधन विशेषज्ञों एवं अन्य हितधारकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सम्मेलन ने आईपीओ, सुशासन, नियामकीय अनुपालन एवं मूल्य सृजन के क्षेत्र में नवीनतम दृष्टिकोण साझा करने के साथ व्यावसायिक उत्कृष्टता, पारदर्शिता तथा राष्ट्र की आर्थिक प्रगति में कंपनी सचिवों की बढ़ती भूमिका को सुदृढ़ करने हेतु एक प्रभावी एवं सार्थक मंच प्रदान किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार