80वें स्वतंत्रता दिवस पर ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा जयपुर में ध्वजारोहण समारोह

० आशा पटेल ० 
जयपुर। ज्वेलर्स एसोसिएशन, जयपुर द्वारा संचालित जनोपयोगी भवन, जनता कॉलोनी में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं समाजसेवी राजू मंगोड़ीवाला के नेतृत्व में एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों, पूर्व अध्यक्षों तथा बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया।
ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला ने उपस्थित सभी सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को स्मरण करने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को दोहराने का पावन दिन है।
मंगोड़ीवाला ने कहा कि जयपुर का रत्न एवं आभूषण व्यवसाय आज विश्वभर में भारतीय हुनर, कला, कारीगरी और उद्यमिता का परचम लहरा रहा है। ज्वेलर्स एसोसिएशन, जयपुर व्यापारिक हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी सदैव प्राथमिकता देती रही है। जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक उत्थान और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना एसोसिएशन की निरंतर प्रतिबद्धता है।

उन्होंने कहा कि भारत आज विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में देश के व्यापार एवं उद्योग जगत की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने सभी व्यापारियों से आह्वान किया कि वे अपने व्यापार को राष्ट्रहित से जोड़ते हुए “मेड इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया और मेड फॉर ग्लोबल” के संकल्प को मजबूत करें और भारतीय उत्पादों, कारीगरी तथा उद्यमिता को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाने में योगदान दें।

अध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला ने कहा कि व्यापार की सफलता तभी सार्थक है, जब उसके साथ समाज और राष्ट्र की प्रगति भी जुड़ी हो। उन्होंने एसोसिएशन के सभी सदस्यों से एकजुट होकर जयपुर के रत्न एवं आभूषण उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने तथा सामाजिक जिम्मेदारियों को और मजबूती से निभाने का आह्वान किया। समारोह में उपाध्यक्ष गोविंद प्रकाश अग्रवाल, संयुक्त सचिव महावीर कुमार डागा, वर्तमान कार्यकारिणी के सदस्यों, एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्षों उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास