नई होंडा सिटी लॉन्च भारत में ग्लोबल स्पोर्टी हाईब्रिड एसयूवी,ऑल-न्यू ZR-V e:HEV पेश
० योगेश भट्ट ० नई दिल्ली : होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एच.सी.आई.एल) ने भारत में अपनी नई होंडा सिटी लॉन्च की। साथ ही, अपनी ग्लोबल हाईब्रिड एसयूवी, ऑल-न्यू ZR-V e:HEV भी पेश की। होंडा के स्पोर्टी डिज़ाईन और इंजीनियरिंग एक्सिलेंस की ये दो मॉडल ‘दो स्पोर्टी आईकॉन’ के साथ आते हैं, जो उन ग्राहकों के लिए बनाए गए हैं, जो प्रीमियम स्टाईलिंग, स्पोर्टी डायनामिक परफॉर्मेंस, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और रिफाईंड ड्राईविंग अनुभव चाहते हैं। होंडा ने भारत में होंडा ZR-V भी पेश की यह एक प्रीमियम हाईब्रिड एसयूवी है, जिसे पूरे विश्व में बहुत पसंद किया गया है। नई होंडा सिटी बेहतर स्पोर्टी स्टाईलिंग, आधुनिक सॉफिस्टिकेशन, नए फीचर्स के साथ शानदार इंटीरियर और होंडा की सिग्नेचर व ड्राईविंग डायनामिक्स के साथ आ रही है। यह मॉडल पेट्रोल और e:HEV स्ट्राँग हाईब्रिड वैरिएंट में उपलब्ध होगा तथा ग्राहकों को रिफाईंड पेट्रोल परफॉर्मेंस और एडवांस्ड इलेक्ट्रिफाईड मोबिलिटी के विकल्प प्रदान करेगा। ऑल-न्यू होंडा ZR-V भारत के लिए कंपनी की नई फ्लैगशिप एसयूवी है। इसकी आकर्षक और सॉफिस्टिकेटेड एसयूवी स्टाईलिंग परफॉर्मेंस, जबरदस्...