ज़ाकिर हुसैन कॉलेज (सांध्य) के वार्षिकोत्सव में गूंजा ‘न्यू इंडिया’ का विज़न

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (सांध्य) में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा कॉर्पोरेट अफेयर्स राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हर्ष मल्होत्रा ने कॉलेज के छात्र छात्राओं एवं प्राध्यापकों को संबोधित करते हुए अपने छात्र जीवन को याद किया और कहा कि छात्र जीवन से उनका इस कॉलेज से जुड़ाव रहा। 
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति के तहत हो रहे बदलावों की बात की जिसके द्वारा पढ़ने वालों को शिक्षा के साथ समाज जीवन में जाने के लिए भी तैयार किया जाता है। उन्होंने यह ध्यान दिलाया कि पिछले बारह सालों के दौरान प्रधानमंत्री ने हर क्षेत्र में रूपांतरकारी कामों को बढ़ावा दिया है। चाहे कश्मीर में धारा 370 का निरसन हो, या विधायिका में महिलाओं को तैंतीस प्रतिशत आरक्षण देने की बात हो।
उन्होंने युवा पीढ़ी को कहा कि उनको वन नेशन वन इलेक्शन के बारे में सोचना चाहिए। इससे देश में चुनाव में फ़िज़ूलख़र्च पर तो रोक लगेगी ही विकास का काम भी अनवरत चलता रहेगा। इस अवसर पर कॉलेज का नया लोगो भी जारी किया। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफ़ेसर भरत सिंह ने कॉलेज की विरासत का परिचय करवाया और कॉलेज की उपलब्धियों की चर्चा की, उन्होंने छात्रों से कहा कि आप इस कॉलेज केवल प्रोडक्ट नहीं इसके पर्पस भी हैं। 

इस अवसर पर, एफ़एसआई के कार्यकारी निदेशक उमेश कुमार ध्यानी, राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान के संस्थापक कुलपति डॉ अजीत कुमार, दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन ऑफ कॉलेज बलराम पाणि, प्रसिद्ध वकील और कॉलेज के चेयरमैन जे पी शर्मा, जाने-माने अर्थशास्त्री प्रोफ़ेसर आसमी रज़ा (संयोजक) ने भी छात्रों से संवाद किया और उनकी उपलब्धियों के लिये पुरस्कार दिये। संचालन किया प्रांजल सिंह और शुभ्रा पंत कोठारी ने।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित