राज्यपाल बागडे ने महाकुंभ 'क्षितिज' का शुभारम्भ किया
० आशा पटेल ०
जयपुर : भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की सीकासा जयपुर शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस ‘क्षितिज – Inspiring Excellence for India 2047’ का शुभारम्भ राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बिरला ऑडिटोरियम, जयपुर में किया। यह राष्ट्रीय सम्मेलन 27 एवं 28 जून को बोर्ड ऑफ़ स्टडीज (ऑपरेशन्स), ICAI के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान को इस सफल एवं प्रेरणादायक आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने उपस्थित सीए छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, नैतिक मूल्यों का पालन करने तथा समाज और राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
सीए राजेश शर्मा, चेयरमैन बोर्ड ऑफ़ स्टडीज (ऑपरेशन्स) एवं केंद्रीय परिषद सदस्य , ICAI, ने कहा कि जयपुर में देश के कोने-कोने से आए हजारों प्रतिभाशाली सीए विद्यार्थियों के बीच उपस्थित होकर मुझे गर्व का अनुभव हो रहा है। यह सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सीखने, प्रेरणा लेने, विचारों के आदान-प्रदान और भविष्य की दिशा तय करने का एक सशक्त मंच है। जब पूरे भारत से विद्यार्थी एक स्थान पर एकत्रित होते हैं, तो केवल ज्ञान का आदान-प्रदान नहीं होता, बल्कि एक मजबूत प्रोफेशनल नेटवर्क और आजीवन सीखने की संस्कृति का भी निर्माण होता है।
सीए सतीश कुमार गुप्ता, कॉन्फ्रेंस डायरेक्टर एवं केंद्रीय परिषद सदस्य ICAI, ने कहा कि "क्षितिज" का मुख्य उद्देश्य सीए छात्रों को प्रोफेशनल दक्षता, तकनीकी ज्ञान एवं नेतृत्व कौशल से सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि कॉन्फ्रेंस में आयोजित मोटिवेशनल एवं टेक्निकल सत्र केवल ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनका उद्देश्य छात्रों को उच्च व्यावसायिक मानकों के प्रति जागरूक करना,
जयपुर शाखा के अध्यक्ष सीए राजा मोरध्वज शर्मा ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य सीए छात्रों को तकनीकी ज्ञान, नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास के विभिन्न आयामों से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान आयोजित तकनीकी एवं प्रेरणादायी सत्र छात्रों को बदलते व्यावसायिक परिवेश की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करेंगे तथा उन्हें अपने करियर में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेंगे।

इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य देशभर से आए सीए विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में अपनी क्षमताओं का विस्तार करने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस , उभरती प्रौद्योगिकियों एवं डिजिटल नवाचारों के नवीनतम आयामों से परिचित कराने तथा उनमें नेतृत्व क्षमता, व्यावसायिक दक्षता एवं व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना है।इस अवसर पर चार्टर्ड अकाउंटेंसी व्यवसाय एवं समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान, उत्कृष्ट नेतृत्व तथा प्रेरणादायी सेवाओं के सम्मान स्वरूप प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सीए ओ. पी. अग्रवाल, सीए सुनील गोयल, सीए पी. सी. परवाल, सीए अनिल अग्रवाल, सीए पी. पी. पारीक, सीए सुमित खंडेलवाल एवं सीए कमलेश अग्रवाल को राजस्थान के राज्यपाल, हरिभाऊ बागडे द्वारा सम्मानित किया।
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान को इस सफल एवं प्रेरणादायक आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने उपस्थित सीए छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, नैतिक मूल्यों का पालन करने तथा समाज और राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि सीए छात्रों में देश की आर्थिक प्रगति को नई दिशा देने की अपार क्षमता है। यदि वे दृढ़ निश्चय, अनुशासन एवं परिश्रम के साथ आगे बढ़ें तथा अपने पेशे में ईमानदारी एवं पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, तो वे न केवल अपने परिवार और संस्थान का, बल्कि पूरे राष्ट्र का गौरव बढ़ा सकते हैं। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान, कौशल एवं व्यावसायिक दक्षता का उपयोग विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में सक्रिय योगदान करें।
सीए राजेश शर्मा, चेयरमैन बोर्ड ऑफ़ स्टडीज (ऑपरेशन्स) एवं केंद्रीय परिषद सदस्य , ICAI, ने कहा कि जयपुर में देश के कोने-कोने से आए हजारों प्रतिभाशाली सीए विद्यार्थियों के बीच उपस्थित होकर मुझे गर्व का अनुभव हो रहा है। यह सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सीखने, प्रेरणा लेने, विचारों के आदान-प्रदान और भविष्य की दिशा तय करने का एक सशक्त मंच है। जब पूरे भारत से विद्यार्थी एक स्थान पर एकत्रित होते हैं, तो केवल ज्ञान का आदान-प्रदान नहीं होता, बल्कि एक मजबूत प्रोफेशनल नेटवर्क और आजीवन सीखने की संस्कृति का भी निर्माण होता है।
सीए सतीश कुमार गुप्ता, कॉन्फ्रेंस डायरेक्टर एवं केंद्रीय परिषद सदस्य ICAI, ने कहा कि "क्षितिज" का मुख्य उद्देश्य सीए छात्रों को प्रोफेशनल दक्षता, तकनीकी ज्ञान एवं नेतृत्व कौशल से सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि कॉन्फ्रेंस में आयोजित मोटिवेशनल एवं टेक्निकल सत्र केवल ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनका उद्देश्य छात्रों को उच्च व्यावसायिक मानकों के प्रति जागरूक करना,
वास्तविक जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए आत्मविश्वास विकसित करना तथा व्यावहारिक एवं प्रभावी निर्णय लेने की क्षमता को सुदृढ़ करना भी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों के समग्र व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें अपने करियर पथ पर अधिक सशक्त, दक्ष बनाते हैं, जिससे वे भविष्य में एक सफल और जिम्मेदार चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में देश की आर्थिक प्रगति में योगदान दे सकें।
सीए (डॉ.) रोहित रूवाटिया अग्रवाल, केंद्रीय परिषद सदस्य , ICAI ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य सीए छात्रों को उच्च व्यावसायिक एवं नैतिक मानकों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वित्तीय लेखांकन, कराधान (टैक्सेशन) एवं वित्तीय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों में नवीनतम ज्ञान प्रदान करना है।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन का मूल संदेश "आत्मनिर्माण से राष्ट्रनिर्माण" है, जो युवा सीए छात्रों को ज्ञान, नवाचार एवं नेतृत्व के माध्यम से उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी एवं तकनीक-आधारित परिवेश में निरंतर सीखना और स्वयं को समयानुकूल विकसित करना अत्यंत आवश्यक है।
जयपुर शाखा के अध्यक्ष सीए राजा मोरध्वज शर्मा ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य सीए छात्रों को तकनीकी ज्ञान, नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास के विभिन्न आयामों से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान आयोजित तकनीकी एवं प्रेरणादायी सत्र छात्रों को बदलते व्यावसायिक परिवेश की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करेंगे तथा उन्हें अपने करियर में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेंगे।
यह कॉन्फ्रेंस छात्रों के लिए सीखने, विचारों के आदान-प्रदान तथा देशभर से आए प्रतिभागियों के साथ नेटवर्किंग स्थापित करने का एक उत्कृष्ट मंच है। ऐसे आयोजनों से छात्रों को नए अवसरों की पहचान करने, अपने दृष्टिकोण को व्यापक बनाने तथा पेशेवर संबंधों को मजबूत करने में सहायता मिलती है।
जयपुर शाखा की सीकासा (CICASA) के अध्यक्ष सीए शिव शर्मा ने बताया कि कॉन्फ्रेंस के प्रथम दिवस सीए छात्रों के लिए तीन प्रेरणादायी (मोटिवेशनल) एवं दो तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। "Local to Global – Beyond Borders" विषय पर आयोजित प्रेरणादायी सत्र में केंद्रीय परिषद सदस्य , ICAI, सीए

दया निवास शर्मा ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने, निरंतर कौशल विकास करने तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, तकनीकी सत्रों में प्रख्यात वक्ता सीए भंवर बोराणा ने कराधान एवं ऑडिट से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर अपने अनुभव एवं विशेषज्ञता साझा की।
टिप्पणियाँ