बीकानेर में स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर मूक-बधिर बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा सभी का मन

० आशा पटेल ० 
बीकानेर/जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 80वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत की। राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर कार्यक्रम में कलाकारों ने गीत, संगीत एवं विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से समां बांधा। इस दौरान मूक-बधिर बच्चों की विशेष प्रस्तुति के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध विरासत, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे पहले उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
इस अवसर पर केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, जेठानंद व्यास, अंशुमान सिंह भाटी, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित कई अधिकारी और आमजन उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार