मधु विहार में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर-3 स्थित मधु विहार के सोलंकी मार्केट के निकट 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में सैकड़ों स्थानीय नागरिकों ने ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।
लगातार कई वर्षों से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन कर रहे राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने क्षेत्रवासियों के साथ ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

 फेडरेशन के महासचिव एडवोकेट राकेश कुमार ने युवाओं से स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। सोलंकी मार्केट के प्रधान हरिश्चंद्र राय ने सभी उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में देशभक्ति, एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है।

इस अवसर पर रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा, “देश की स्वतंत्रता के लिए असंख्य वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। आज हमारा दायित्व है कि हम उनके त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्रहित, सामाजिक एकता और जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ें।

समारोह में राजापुरी के प्रधान सतीश जैन, प्रेम मलिक, राम अवतार शर्मा, प्रमोद गोयल, शिवमंगल यादव, करतार सिंह चौधरी प्रताप सिंह, डी.के. शर्मा, सुरेश हुड्डा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी, व्यापारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार