किसान संघर्ष समिति ने की हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग
० आशा पटेल ०
हिसार। किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व विधायक डॉ सुनीलम ने हरियाणा के हिसार में शांतिपूर्ण आंदोलनरत किसानों से बातचीत करने की बजाय हांसी के पुलिस प्रशासन द्वारा बर्बर लाठी चार्ज कर किसान नेता सुरेश कोथ, शमशेर नंबरदार, सुमित दलाल, श्रद्धानंद सहित 40 किसानों को गिरफ्तार करने की कार्यवाही को किसान विरोधी बताते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है।
डॉ सुनीलम ने कहा कि 4 अगस्त को हिसार के सूर्य नगर में एक डेयरी चलाने वाले छोटे किसान जीवन कुंडू की भाजपा के एक गुंडे ने हत्या कर दी थी।
संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने भी 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। डॉ सुनीलम ने कहा कि पुलिस अधीक्षक द्वारा एके 47 हाथ में लेना बतलाता है कि हरियाणा पुलिस बंदूक के दम कर राज करना चाहती है।डॉ सुनीलम ने कहा कि हरियाणा की 36 बिरादरी के खाप संगठनों ने किसानों को आंदोलन की भावी रूपरेखा के लिए हिसार बुलाया है।
डॉ सुनीलम ने स्वतंत्रता दिवस की 80 वर्षगांठ पर किसानों पर लाठी चार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने, सभी गिरफ्तार आंदोलनरत किसान नेताओं पर दर्ज झुठे मुकदमें वापस लेने, किसानों को शीघ्र रिहा करने, घायल किसानों को उचित चिकित्सा और मुआवजा देने और आंदोलनरत किसानों की मांगों को पूरा करने की मांग की है। डॉ सुनीलम ने कहा कि यदि संतोषजनक कार्यवाही नहीं की गई तो यह आंदोलन हरियाणा तक सीमित नहीं रहेगा। देश भर के किसान संगठन हांसी के किसानों के समर्थन में सड़कों पर उतरेंगे।

वह किसान सुबह साढ़े चार बजे रेहड़ी पर गोबर लाद रहा था, तभी 10–15 गुंडों ने उस पर हमला करके उसकी हत्या कर दी। जिसे लेकर इलाके में जबरदस्त आक्रोश भड़़का और लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर इलाके के लोग आंदोलनरत हैं। प्रशासन उन गुंडों को गिरफ्तार नहीं कर रहा है। इसके उलट हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज किया गया। किसानों द्वारा अभी तक 13 दिन होने के बाद भी लाश की अंत्येष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने निर्ममता पूर्वक जीवन कुंडू के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

टिप्पणियाँ