रिलायंस ब्रांड्स के साथ फैबलेटिक्स Fabletics का दिल्ली में खुला पहला स्टोर
० संवाददाता द्वारा ०
नई दिल्ली : ग्लोबल एक्टिववियर ब्रांड फैबलेटिक्स (Fabletics) ने रिलायंस ब्रांड्स के साथ साझेदारी में भारत में अपना पहला स्टोर खोल दिया है। दिल्ली के डीएलएफ प्रोमेनेड (DLF Promenade) में शुरू हुए इस स्टोर के साथ कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी रिटेल एंट्री की है। स्टोर में फैशन और स्पोर्ट्सवियर के साथ टेक्नोलॉजी आधारित खरीदारी का अनुभव भी दिया जा रहा है।स्टोर की खासियत इसका आरएफआईडी (RFID) आधारित फिटिंग रूम है। ग्राहक जैसे ही ट्रायल रूम में जाता है, वहां लगी टैबलेट उसके साथ लाए गए कपड़ों को अपने आप पहचान लेती है। स्क्रीन पर इन प्रोडक्ट्स की जानकारी के साथ उपलब्ध दूसरे साइज और स्टाइल भी दिखाई देते हैं। ग्राहक ट्रायल रूम से ही अपनी जरूरत के अनुसार दूसरा साइज या डिजाइन मंगवा सकता है। फैबलेटिक्स ने अपना पहला स्टोर दिल्ली के डीएलएफ प्रोमेनेड में खोला है। कंपनी के मुताबिक, आज के ग्राहक ऐसे एक्टिववियर की मांग कर रहे हैं, जिसे जिम (Gym) और वर्कआउट के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में भी पहना जा सके।
रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड के हेड सुमीत यादव ने कहा भारतीय एक्टिववियर ग्राहक अब ऐसे कपड़े चाहते हैं जो दिखने में अच्छे होने के साथ बेहतर प्रदर्शन भी करें। फैबलेटिक्स डिजाइन, टेक्नोलॉजी और किफायती कीमत का संयोजन पेश करता है। दिल्ली में अनुभव और व्यक्तिगत पसंद स्टोर के साथ ब्रांड की शुरुआत करना सही कदम है।
फैबलेटिक्स की प्रेसिडेंट मीरा भाटिया ने कहा भारत में पहला स्टोर खोलना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह भारतीय ग्राहकों को फैबलेटिक्स का अनुभव सीधे लेने का मौका देगा। इस स्टोर में हमारे दो प्रमुख पहलू—बेहतर प्रोडक्ट और ग्राहक को ध्यान में रखकर तैयार की गई टेक्नोलॉजी—एक साथ देखने को मिलते हैं। दिल्ली के बाद मुंबई में भी फैबलेटिक्स का स्टोर खोलने की तैयारी है। दिल्ली का स्टोर रोजाना सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा।

स्टोर में ग्राहकों के लिए बैलेंस-बोर्ड चैलेंज और क्लॉ मशीन जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। डीएलएफ प्रोमेनेड के एट्रियम (Atrium) में मूवमेंट पॉप-अप (Movement Pop-up) और पैडल से चलने वाला स्मूदी स्टेशन (Smoothie Station) भी लगाया गया, जहां लोगों ने खुद पैडल चलाकर अपनी स्मूदी तैयार की।
भारत में फैबलेटिक्स के कलेक्शन में महिलाओं और पुरुषों के लिए लेगिंग्स, पैंट, जॉगर्स, शॉर्ट्स, स्पोर्ट्स ब्रा, टैंक टॉप, टॉप, पोलो शर्ट, स्वेटशर्ट, जैकेट, वेस्ट, बैग और कैप शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, कलेक्शन में आराम, बेहतर प्रदर्शन और आधुनिक स्टाइल को ध्यान में रखा गया है, ताकि इन्हें वर्कआउट से लेकर रोजमर्रा के इस्तेमाल तक पहना जा सके।

टिप्पणियाँ