संदेश

अक्टूबर 15, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पुलिस के सेवानिवृत्त कार्मिकों एवं परिजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त कार्मिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महावीर विकलांग सेवा समिति द्वारा पुलिस लाइन,अजमेर में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 85 लाभार्थियों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. लालचंद कायल, महावीर विकलांग सेवा समिति के संभागीय सचिव सुरेश मेहरा तथा राजस्थान पुलिस परिवार कल्याण समिति के विक्रम सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लाभार्थियों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए गए। इनमें 4 व्हीलचेयर, 46 श्रवण यंत्र, 27 सीनियर सिटीजन छड़ियां तथा 1 वॉकर शामिल हैं। इन उपकरणों से लाभार्थियों को दैनिक गतिविधियों में सुविधा मिलने के साथ उनकी आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलेगा। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने महावीर विकलांग सेवा समिति के इस सामाजिक एवं जनकल्याणकारी प्रयास की सराहना की। उन्होंने पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों के कल्याण के लिए किए गए इस सहयोग को महत्...

‘चेतना’ मंच द्वारा साहित्यकारों को स्मृति-चिह्न देकर किया गया सम्मानित

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : साहित्य, संवेदना और रचनात्मक अभिव्यक्ति को समर्पित ‘चेतना’ मंच द्वारा दिल्ली में एक काव्य-पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साहित्यिक और संवाद से सजे इस कार्यक्रम में दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों एवं कवयित्रियों ने अपनी स्वरचित रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को भावविभोर किया। कार्यक्रम में मोनिका सिंह, मीणा सिंह, शारिका मलिक, ज्योति शर्मा, लक्षिता, शफ़ीक़ सेफ़ी, ज़ुबैर अहमद, काशिफ़ बेग, अज़हर हाशमी सबक़त, प्रीतम कुमार, कैफ़ी कुणाल, फ़ुरक़ान अंसारी, अभिनव दुबे, सचिन परवाना और मक़सूद ख़ान सहित अनेक साहित्यकारों ने भाग लिया। सभी रचनाकारों ने अपनी कविताओं के माध्यम से विविध भावों, विचारों और जीवनानुभवों को अभिव्यक्त किया  कार्यक्रम का संचालन ‘चेतना’ मंच की संस्थापिका चेतना लवस ने किया। आयोजन को सफल बनाने में डाबरी मोड़, दिल्ली स्थित हिरांत स्टूडियो ने वेन्यू पार्टनर के रूप में सहयोग दिया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य रचनाकारों के योगदान को सम्मान देना और साहित्यिक गतिविधियों के म...

रिलायंस फाउंडेशन संवारेगा 10 लाख लड़कियों का भविष्य,मिलेंगे हुनर और करियर के अवसर

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : रिलायंस फाउंडेशन ने देशभर की 10 लाख लड़कियों और युवा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एस्टी लॉडर कंपनिज चैरिटेबल फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है। कार्यक्रम की शुरुआत महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से होगी और बाद में इसे देश के दूसरे हिस्सों में भी ले जाने की योजना है। इसमें 14 से 20 साल की लड़कियों और युवतियों को आत्मविश्वास, लाइफ स्किल्स, डिजिटल और वित्तीय जानकारी के साथ आगे की पढ़ाई, ट्रेनिंग और रोजगार के विकल्पों के बारे में बताया जाएगा। रिलायंस फाउंडेशन की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा, “मेरा मानना है कि हर लड़की में बड़े सपने देखने का आत्मविश्वास, नेतृत्व करने का साहस और अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने का अवसर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस साझेदारी के जरिए 10 लाख लड़कियों और युवा महिलाओं को अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने के लिए जरूरी मजबूती देने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में रोजमर्रा की चुनौतियों से निपटने, फैसले लेने और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने पर भी जोर होगा। लड़कियों को डिजिटल टूल्स और वित्तीय सेवाओं के सुरक्षित इस्तेमाल के साथ शिक्षा, रोजगार, आजीविका और उद...

बेस्ट सैफी डे कमेटी के तत्वाधान में इंजीनियर शमीम अहमद सैफी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा

चित्र
० इरफ़ान राही ०  नयी दिल्ली : मुस्तफाबाद के एस एन पैलेस गली नंबर 14 में गयासुद्दीन सैफी के यहां बेस्ट सैफी डे कमेटी के तत्वाधान में इंजीनियर शमीम अहमद सैफी मरहूम को खिराजे अकीदत पेश की गई । इस ख़िराजे अक़ीदत तकरीब के चीफ़ गेस्ट ऑल इंडिया इमाम आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना डॉक्टर उमर अहमद इलियासी रहे जिन्होंने दुआएं मग़फ़िरत कराई। इससे पहले मदरसे के बच्चों व कारी मोहम्मद अरशद क़ासमी ने कुरान ख्वानी मुकम्मल की। मरहूम शमीम अहमद सैफी के छोटे भाई एडवोकेट दिलशाद सैफी साहब ने इंजीनियर शमीम अहमद सैफी की जीवनी पर रोशनी डाली। इस तकरीब की सदारत Haji Mohd Khushnood पति हज्जन सबीला सैफी निगम पार्षद मुस्तफाबाद ने की। निज़ामत ख़ाकसार Irfan Rahi Saidpuri Saifi ने की। ताज़ियती जलसे में दूर दराज से इंजीनियर शमीम अहमद सैफी साहब को ख़िराज ए अक़ीदत पेश करने के लिए बहुत से मशहूर ओ मारूफ़ लोग पहुंचे। तकरीब में बीएसडीसी के सदर प्रधान कल्लू खान सैफी, चेयरमैन फहीमुद्दीन सैफी,जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट मोहम्मद सलीम सैफी और सरपरस्त मास्टर अली शेर सैफी आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

मॉस्को मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट के कार्यवाहक कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ने किया राजस्थली एम्पोरियम,जयपुर का दौरा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। मॉस्को मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट के कार्यवाहक कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल इगोर अनातोलेविच सेरित्स्की ने जयपुर स्थित राजस्थली एम्पोरियम का दौरा किया। इस अवसर पर राजस्थली एम्पोरियम की टीम द्वारा उनका तिलक-चंदन लगाकर भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार स्वागत एवं अभिनंदन किया।  लेफ्टिनेंट जनरल सेरित्स्की ने एम्पोरियम का भ्रमण किया तथा राजस्थान की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा, पारंपरिक कलाकृतियों और हस्तनिर्मित उत्पादों का अवलोकन किया। यहां प्रदर्शित उत्पादों की कलात्मक बारीकियों, उत्कृष्ट शिल्पकला और विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान ने उनका ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने विभिन्न उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई और उनकी सराहना की। इस दौरान उन्होंने पुरस्कार प्राप्त कारीगरों (Awarded Artisans) के साथ भी संवाद किया और उनके द्वारा तैयार किए जा रहे पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पादों, शिल्पकला की बारीकियों तथा राजस्थान की समृद्ध कलात्मक विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त की। कारीगरों के साथ हुई इस चर्चा ने राजस्थान की पारंपरिक कला, पीढ़ियों से चली आ रही शिल्प परंपराओं और स्थानीय कारीगरों के कौशल को समझने क...

राजस्थान के पंचायत चुनाव में भाजपा सरकार के कुशासन का जवाब देने का अवसर है : डोटासरा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। प्रदेश में हो रहे पंचायत राज चुनाव में प्रचार हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने झालावाड़ के भवानी मंडी में जनसभा को,उसके पश्चात जिला बारां में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में अपना संबोधन दिया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी अपने विचार व्यक्त किये। डोटासरा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस और भाजपा में वोटों का मामूली अंतर था और सभी बड़े शहरों में भाजपा को मिले मत कांग्रेस से कम रहे, जयपुर में 16,600 से अधिक मत से कांग्रेस पार्टी आगे रही, बीकानेर में 5 प्रतिशत, झालावाड़ में 5 प्रतिशत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के जिले पाली में कांग्रेस को अधिक मत मिले और भरतपुर में भी भाजपा बहुमत नहीं प्राप्त कर सकी, किन्तु प्रचण्ड जीत बता रहे हैं। वास्तविकता में तो पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर बोर्ड बनाने में भले ही सफल हो गए, किन्तु जनता ने भाजपा को आईना दिखा दिया है और अब राजस्थान के पंचायत चुनाव में भाजपा सरकार के कुशासन का जवाब देने का अवसर आया है। राजस्थान में भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान है, किसानों को खाद बीज नहीं ...

यूं ही किसी मोड़ पर ' जब कोई मिल जाता है,कोई बिछुड़ जाता है

चित्र
०  सुषमा भंडारी ०  यूं ही किसी मोड़ पर ' जब कोई मिल जाता है,कोई बिछुड़ जाता है या कुछ ऐसा घटित हो जाता है जो अविस्मरणीय हो,तब यह हृदय द्रवित होता है,भावनाएं उद्वेलित होती हैं और रचना का जन्म होता है , जो भाव हृदय से प्रस्फुटित होकर, शब्द बनकर काग़ज़ पर उतरते हैं,वो ईश्वर - प्रदत्त साक्षात् रचना होती है, ठीक नवजात शिशु की भांति,मैं इस रचना क्रम से बहुत प्यार करती हूँ। यह काव्य संग्रह विभिन्न भावनाओं का ऐसा ही समुच्चय है। इस पुस्तक की कविताएं आपके समक्ष  माँ की चप्पल से से जब बाहर होने लगा बेटी का पैर तभी से लड़की उस घर के लिए हो गई ग़ैर! चिंता के दर्द में डूब गया परिवार देखो भाई जल्दी कोई घरबार ! सुन - सुन कर ऐसी बातें लड़की की हो गई बेचैन रातें क्या ये उसका नहीं है घर क्या होगा? लगा रहता था डर क्या ? झूठा प्यार था, जो अब तक इस घर में मिला ! कैसा है? ये सिलसिला कैसी ये विडंबना ? कैसा ये प्रपंच ? जीवन का कुछ नाटक इस घर में किया है अब ढूंढो दूसरा मंच! ( मॉड्यूलर किचन ) मॉड्यूलर किचन बनवाना है ढूंढ रही हूँ कारीगर! करती हूँ बात दिन - प्रतिदिन! पूछती हूँ दाम लकड़ी का, सीमेंट...