फिजी के शिविर में 650 फिजी विकलांगों को जयपुर फुट लगेगा
० आशा पटेल ० जयपुर | फिजी द्वीप में जयपुर फुट के शिविर में 650 फिजी के विकलांगों का पुर्नवास कर उन्हें चलने फिरने योग्य बनाया जा रहा है। फिजी की राजधानी सुवा के ट्रमे हॉस्पिटल के शिविर में फिजी के चिकित्सा मंत्री डॉ. रातू एन्टोनियो राबिकी लालाबालानू, फिजी स्थित भारत के उच्चायुक्त सुनीत मेहता तथा जयपुर फुट की निर्माता संस्था भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (बी.एम.वी.एस.एस.) के अध्यक्ष सतीश मेहता उपस्थित रहे। समारोह में उच्चायुक्त सुनीत मेहता ने कहा कि फिजी के चिकित्सा मंत्री की समारोह में उपस्थिति भारत और फिजी की मैत्री को जहाँ दर्शाती हैं वहीं गत वर्ष फिजी के प्रधान मंत्री जब भारत के दौरे पर आये थे तब का जयपुर फुट के शिविर का आयोजन फिजी में करने का वचन भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने पूरा किया हैं। उच्चायुक्त सुनीत मेहता ने भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के तकनीशियों को भी धन्यवाद दिया | भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के अध्यक्ष सतीश मेहता ने जयपुर फुट की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के विदेश मंत्रालय के सहयोग से 29 देशों में इसी तरह के शिविर लगाए ज...