लकड़िया II पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड — मेसर्स पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को सौंपा गया
० योगेश भट्ट ०
नयी दिल्ली : आरईसीपीडीसीएल ने अंतरराज्यीय ट्रांसमिशन परियोजनाओं के दो विशेष प्रयोजन वाहन सफल बोलीदाताओं, लकड़िया II पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड, मेसर्स पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को और जाम खंभालिया जामनगर पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड मेसर्स सीगल इंडिया लिमिटेड को सौंपे।
आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल), विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत महारत्न सीपीएसयू आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, ने 12 अक्टूबर 2026 को दो परियोजना-विशिष्ट स्पेशल पर्पस व्हीकल (एसपीवी) यानी जाम खंभालिया जामनगर पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड और लकड़िया II पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को संबंधित सफल बोलीदाताओं को सौंप दिया।
इन परियोजनाओं को बिल्ड, ओन, ऑपरेट और ट्रांसफर (BOOT) आधार पर विकसित करने के लिए, आरईसीपीडीसीएल को बोली प्रक्रिया समन्वयक (बिड प्रोसेस कोऑर्डिनेटर) के रूप में नियुक्त करके टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (TBCB) मार्ग के माध्यम से आवंटित किया गया। आरईसी लिमिटेड के निदेशक (परियोजनाएं) श्री टी.एस.सी. बोश द्वारा आरईसीपीडीसीएल के अन्य अधिकारियों और संबंधित डेवलपर्स की उपस्थिति में एसपीवी को औपचारिक रूप से सौंपा गया।
मेसर्स पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) गुजरात के लकड़िया आरईजेड में आरई प्रोजेक्ट्स से बिजली के एकीकरण के लिए ट्रांसमिशन सिस्टम-चरण II (7500 मेगावाट) नामक अंतर-राज्यीय ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट के लिए सफल बोलीदाता के रूप में उभरी है। एसपीवी को पीजीसीआईएल के महाप्रबंधक (सीएस) अरूप सामंत को, पीजीसीआईएल के कार्यकारी निदेशक (TBCB) अमित भार्गव तथा पीजीसीआईएल और आरईसीपीडीसीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सौंप दिया गया।
इस पारेषण परियोजना में व्यापक रूप से 765/400 केवी, 6x1500 एमवीए और 10x500 एमवीए, 400/220 केवी लकड़िया-II सबस्टेशन (चितरोड के पास) की स्थापना शामिल है, जिसमें लकड़िया II सबस्टेशन पर 2 सिंक्रोनस कंडेंसर शामिल हैं; लकड़िया II से हलवद (141 किमी), लकड़िया II से अहमदाबाद (197 किमी) और लकड़िया II से वतामन (261 किमी) तक 765 केवी डी/सी लाइनें और अन्य संबंधित कार्य शामिल हैं। इस परियोजना को 36 महीनों के भीतर क्रियान्वित करने का कार्यक्रम है।
जाम खंभालिया जामनगर पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड - मेसर्स सीगल इंडिया लिमिटेड को सौंपा गया
मेसर्स सीगल इंडिया लिमिटेड “लकाडिया (चरण-II: 7.5GW), जाम खंभालिया (चरण-II: 5.5GW) और जामनगर (चरण-I: 1GW) - भाग-बी से बिजली की निकासी के लिए सामान्य ट्रांसमिशन सिस्टम” नामक अंतर-राज्यीय ट्रांसमिशन परियोजना के लिए सफल बोलीदाता के रूप में उभरी। विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) सीगल इंडिया लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अय्यालुसामी सरवनन को, सीगल इंडिया लिमिटेड और आरईसीपीडीसीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सौंपा गया।
इस पारेषण परियोजना में व्यापक रूप से 765/400 केवी, 3x1500 एमवीए और 400/220 केवी, 3x500 एमवीए नासिक सबस्टेशन, नासिक से साउथ ओलपाड (266 किमी) तक 765 केवी डी/सी लाइन, नासिक से पिंपलगांव (एमएससीईटीसीएल) (40 किमी) तक 400 केवी डी/सी लाइन और संबंधित कार्य शामिल हैं। इस परियोजना को 36 महीनों के भीतर कार्यान्वित करने का कार्यक्रम है।

%20for%20Inter-State%20Transmission%20Projects%20to%20the%20successful%20bidders,%20Power%20Grid%20Corporation%20of%20India%20Limited%20and%20Ceigall%20India%20Limited.jpeg)
टिप्पणियाँ