संदेश

JSW इंस्पायर ग्लासगो 2026 राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों के लिए टीम इंडिया का स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस पार्टनर बना

चित्र
0 आशा पटेल ०  मुंबई । भारत के ओलंपिक अभियान के अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए जेएसडब्ल्यू ग्रुप ने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाया है। ग्रुप का एक्टिववियर ब्रांड जेएसडब्ल्यू इंस्पायर ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक होने वाले 2026 राष्ट्रमंडल खेलों और 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान में आयोजित होने वाले 2026 एशियाई खेलों के लिए भारतीय दल का स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस और लाइफस्टाइल पार्टनर बना रहेगा। यह साझेदारी 31 अक्टूबर से सेनेगल के डकार में होने वाले 2026 आईओसी यूथ ओलंपिक गेम्स तथा 28 नवंबर से सऊदी अरब के रियाद में शुरू होने वाले 2026 एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट्स गेम्स तक जारी रहेगी। यह साझेदारी दुनिया के सबसे बड़े खेल मंचों पर भारतीय खिलाड़ियों को सशक्त बनाने की जेएसडब्ल्यू ग्रुप की लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है। टोक्यो ओलंपिक 2020 से ही जेएसडब्ल्यू इंस्पायर भारत के शीर्ष खिलाड़ियों की किट रहा है। इसके तहत भारतीय टीम ने बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेल, हांगझोउ 2022 एशियाई खेल, पेरिस 2024 ओलंपिक में हिस्सा लिया ...

IIHMR यूनिवर्सिटी के पीएचडी प्रोग्राम में महिलाओं के नए बैच में 50% महिला रिसर्च स्कॉलर्स

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। हेल्थ सेक्टर में रिसर्च और पॉलिसी मेकिंग में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी अब साफ तौर पर नजर आने लगी है। इसका उदाहरण आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के 13वें पीएचडी बैच (2026) में देखने को मिला। इस बार पीएचडी प्रोग्राम में प्रवेश लेने वाले रिसर्च स्कॉलर्स में 50 प्रतिशत महिलाएं हैं, जबकि पिछले बैच में यह आंकड़ा 32 प्रतिशत था। इस वर्ष पीएचडी प्रोग्राम में 20 रिसर्च स्कॉलर्स ने एडमिशन लिया है। इनमें विश्व स्वास्थ्य संगठन ( डब्ल्यूएचओ ), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्ल्यू), भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), नीति आयोग, एम्स जम्मू, फोर्टिस हेल्थकेयर, नारायणा हेल्थ, एस्टर मेडसिटी, द अंतरा फाउंडेशन और श्री सरस्वती कराड़ हॉस्पिटल जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़े प्रोफेशनल्स शामिल हैं। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी. आर. सोडानी ने बताया कि इस बार पीएचडी प्रोग्राम के लिए भारत के अलावा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), लाइबेरिया समेत कई देशों से 120 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि महिला रिसर्च स्कॉलर्स की भागीदारी में 18 प्रतिशत की बढ़...

राज्य के डेटा की साइबर सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राष्ट्रीय परामर्श प्रक्रिया के तृतीय चरण के अंतर्गत "Strengthening Cybersecurity Frameworks for State Data" विषय पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रेवेन्यू रिसर्च एंड एनालिसिस (COERRA), जयपुर में राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का आयोजन सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार तथा राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर रिस्क-बेस्ड असेसमेंट एवं आईटी परिसंपत्तियों की सुरक्षा निगरानी, स्टेट डेटा सेंटर एवं SWAN सुरक्षा, सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (SOC) एवं स्टेट कंप्यूटर सिक्योरिटी इंसिडेंट रिस्पॉन्स टीम (CSIRT), लीगेसी सिस्टम्स का आधुनिकीकरण, Secure-by-Design एवं Zero Trust सिद्धांत, डेटा वर्गीकरण, डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) अधिनियम, राष्ट्रीय सूचना सुरक्षा नीति एवं सभी विभागों में CISO की नियुक्ति, क्षमता निर्माण, कौशल विकास और जागरूकता सहित छह प्रमुख विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने उभरते साइबर खतरों से प्रभावी ढंग से निपटने, स...

राजस्थान स्टील चैंबर के चुनाव संपन्न सीताराम अग्रवाल (मंगला सरिया) अध्यक्ष निर्वाचित

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान स्टील चैंबर के चुनाव सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारियों अरुण अग्रवाल एवं जगदीश सोमानी के निर्देशन में निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। चुनाव के उपरांत नौ सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सीताराम अग्रवाल (मंगला सरिया) अध्यक्ष निर्वाचित हुए। नई कार्यकारिणी में बी. एल. गुप्ता एवं सुरेश उपाध्याय उपाध्यक्ष, अरुण जैन (प्रीमियर बार्स )संयुक्त सचिव तथा सुदेश शर्मा (पृथ्वी स्टील रोलिंग मिल) मुख्य सचिव , आशीष गुप्ता संयुक्त सचिव एवं रवि कानूनगो कोष्याध्यक्ष सहित अन्य सदस्य निर्वाचित हुए।  नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, स्टील व्यापार एवं उद्योग से जुड़े सदस्यों के हितों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। चुनाव के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए सभी सदस्यों ने निर्वाचन अधिकारियों अरुण अग्रवाल एवं जगदीश सोमानी का आभार व्यक्त किया तथा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दीं

वंशिका को न्याय दिलाने की मांग हुई तेज, 48 घंटे का अल्टीमेटम भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर होगा धरना

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। प्रताप नगर क्षेत्र से 5 जून को लापता हुई तथा 6 जून को मृत अवस्था में मिली 15 वर्षीय वंशिका गर्ग की हत्या के मामले में पिंकसिटी प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता में वंशिका के पिता मनीष गर्ग, माता संतोष गर्ग, भाई वरुण गर्ग, एडवोकेट पीयूष अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, मोहित गौतम, संयुक्त अभिभावक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन 'बिट्टू' सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पत्रकार वार्ता में परिजनों ने आरोप लगाया कि वंशिका हत्याकांड की जांच को जानबूझकर धीमा किया जा रहा है, आरोपियों को बचाने का प्रयास हो रहा है तथा महत्वपूर्ण साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका है। परिवार ने कहा कि घटना के समय न्याय का भरोसा देने वाले कई जनप्रतिनिधि आज फोन तक नहीं उठा रहे हैं। घटना को एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद न तो जांच की वास्तविक स्थिति बताई जा रही है और न ही हत्या के कारणों का खुलासा किया गया है। परिजनों ने प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में प्रभावी कार्रवाई नहीं हु...

स्किल आधारित शिक्षा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत बनेगी : प्रो.अशोक कुमार नगावत

चित्र
० इरफ़ान राही ०  देश की शिक्षा व्यवस्था तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति, उद्योगों की बदलती जरूरतें और नई तकनीकों के आगमन ने उच्च शिक्षा के स्वरूप को नई दिशा दी है। ऐसे समय में दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) कौशल आधारित शिक्षा का एक सशक्त मॉडल बनकर उभरा है। इस परिवर्तन के केंद्र में हैं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अशोक कुमार नगावत । प्रो. नगावत देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी तथा उच्च शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र के अनुभवी प्रशासक हैं। उन्हें शिक्षण, अनुसंधान, विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षा नीति के क्षेत्र में चार दशक से अधिक का अनुभव प्राप्त है। जुलाई 2023 में उन्होंने दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार संभाला। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उद्योगों से जुड़ी शिक्षा, कौशल आधारित प्रशिक्षण, अनुसंधान, नवाचार और रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों को नई गति दी है। पिछले तीन वर्षों के दौरान प्रो. नगावत ने विश्वविद्यालय के लिए एक दीर्घकालिक रोडमैप तैयार ...

अन्नू कपूर की फिल्म "उत्तर दा पुत्तर’ एक गहरे संदेश के साथ 24 जुलाई को रिलीज हो रही है

चित्र
0  विवेक शुक्ला 0 भारतीय सिनेमा में कॉमेडी फिल्में अक्सर सिर्फ हंसाने का काम करती हैं, लेकिन कभी-कभी वे जीवन के गहरे सवालों को भी छू लेती हैं। उदाहरण के तौर पर, ‘खोसला का घोसला’ संपत्ति और मेहनत की कहानी है, ‘दो दूनी चार’ ईमानदारी के छोटे-छोटे कर्मों की बड़ी जीत दिखाता है। ऐसी ही एक आने वाली फिल्म है ‘उत्तर दा पुत्तर’। इस फिल्म में अन्नू कपूर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म कॉमेडी है, लेकिन इसमें एक गहरा संदेश है कि वास्तु शास्त्र की दिशाओं पर भरोसा करने वाले लोग कर्म पर भी यकीन करें। इस फिल्म की कहानी और संदेश पर अनू कपूर के साथ लंबी बातचीत की। प्रख्यात अभिनेता अन्नू कपूर अपने पुराने शहर दिल्ली में वापस आ गए हैं। अपनी नई कॉमेडी फिल्म 'उत्तर दा पुत्तर' की शूटिंग के लिए वो दिल्ली की उन्हीं गलियों में घूम रहे हैं, जहां उन्होंने जवानी गुजारी थी। बंगाली मार्केट, मंडी हाउस, हैली रोड जैसी जगहें उनके दिल के बहुत करीब हैं। 1970 के दशक में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) में पढ़ते समय वो इन इलाकों में बहुत घूमा करते थे। अब इस फिल्म की टीम के साथ फिर से दिल्ली पहुंच गए हैं।  फिलहाल शूटिंग सा...