राजस्थान स्टील चैंबर के चुनाव संपन्न सीताराम अग्रवाल (मंगला सरिया) अध्यक्ष निर्वाचित

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राजस्थान स्टील चैंबर के चुनाव सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारियों अरुण अग्रवाल एवं जगदीश सोमानी के निर्देशन में निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। चुनाव के उपरांत नौ सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सीताराम अग्रवाल (मंगला सरिया) अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

नई कार्यकारिणी में बी. एल. गुप्ता एवं सुरेश उपाध्याय उपाध्यक्ष, अरुण जैन (प्रीमियर बार्स )संयुक्त सचिव तथा सुदेश शर्मा (पृथ्वी स्टील रोलिंग मिल) मुख्य सचिव , आशीष गुप्ता संयुक्त सचिव एवं रवि कानूनगो कोष्याध्यक्ष सहित अन्य सदस्य निर्वाचित हुए। 

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, स्टील व्यापार एवं उद्योग से जुड़े सदस्यों के हितों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। चुनाव के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए सभी सदस्यों ने निर्वाचन अधिकारियों अरुण अग्रवाल एवं जगदीश सोमानी का आभार व्यक्त किया तथा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दीं

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार