राष्ट्रपति मुर्मू का 21 से 24 अक्टूबर तक केरल दौरा

० संवाददाता द्वारा ० 
Kerala News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 21 से 24 अक्टूबर तक केरल के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति 21 अक्टूबर की शाम तिरुवनंतपुरम पहुँचेंगी। 22 अक्टूबर को राष्ट्रपति सबरीमाला मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी। 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति राजभवन, तिरुवनंतपुरम में पूर्व राष्ट्रपति के. आर. नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। 

इसके बाद वे वर्खला स्थित शिवगिरी मठ में आयोजित श्री नारायण गुरु की महासमाधि शताब्दी समारोह के उद्घाटन में शामिल होंगी। बाद में, वे सेंट थॉमस कॉलेज, पलई के प्लैटिनम जुबली (75वीं वर्षगांठ) के समापन में भी शामिल होंगी। 24 अक्टूबर को राष्ट्रपति सेंट टेरेसा कॉलेज, एर्नाकुलम की शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास