आशा ट्रस्ट विद्यालय का बच्चों ने 32वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया


0 आशा पटेल ० 
मिर्जामुराद। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में आशा ट्रस्ट और लोक समिति द्वारा संचालित आशा सामाजिक विद्यालय का 32वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय में शनिवार को बाल मेला और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बाल मेले का उद्घाटन खण्ड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव, खण्ड विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार, यूनियन बैंक के उप अंचल प्रमुख कुमार दीप्तिमान गुप्ता वरिष्ठ गांधीवादी समाजसेवी रामधीरज भाई ,जिला पंचायत सदस्य अमन सिंह, आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभ पांडेय और लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने दीप जलाकर किया. 
इस दौरान अतिथियों ने कहा कि बच्चों में प्रतिभाएं कूट-कूट कर भरी है, इस प्रकार का मेला बच्चों की प्रतिभा को आगे लाने के लिए बेहतर मंच प्रदान करता है.बाल मेले में बच्चों ने खान पान सहित संगीत प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं प्रदर्शनी के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। कार्यक्रम में बच्चों ने विज्ञान पर आधारित माडलों के माध्यम से विभिन्न समस्याओं का समाधान भी बताया. प्रदर्शनी में बच्चों की बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ की थीम बहुत पसंद की गई। 

स्कूल की छात्राओं ने दिखाया कि बालिकाएं आज किसी से पीछे नहीं है वे सैनिक बनकर देश की सेवा कर सकती हैं और नेता बनकर देश की राजनीति में दखल दे सकती हैं। इसके अलावा बच्चों ने स्वच्छता, पर्यावरण के साथ शांति सद्भाव पर आधारित कई कार्यक्रम किए। मेले में बच्चों के बीच विभिन्न खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई, इसमें से विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए.
कार्यक्रम का संचालन सुनील मास्टर, स्वागत विद्या और मंजिता ने तथा धन्यवाद ज्ञापन आशा सामाजिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्यामसुंदर मास्टर ने किया.

 इस अवसर पर ग्राम प्रधान मुकेश कुमार, पूर्व प्रधान, डॉ नरेंद्र कुमार पटेल,सीमा, ज्योति,आशीष, एस आई अजय तिवारी, सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल,शमाबानो, मंजिता,मनीष,आशीष, अनुभव, बेबी, मैनब, श्यामसुंदर,पंचमुखी, अनीता, सोनी, आशा, रामबचन, शिवकुमार, मनीषा,मधुबाला, अंबिका,अवनीश आदि ने उत्साहपूर्ण भागीदारी निभाई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पौड़ी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के आवास पर होली मिलन समारोह

राजस्थान सांगानेर,बगरू विधानसभा क्षेत्र की 87 कालोनियों के लोग सड़क पर उतरे

पिंकसिटी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित भास्कर डिजिटल ने जीता प्रेस प्रीमियर लीग का खिताब

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

FAIDA का चौथा अखिल भारतीय FMCG व्यापारियों का हैदराबाद में सम्मेलन

भारतीय सेना के जवानों की पत्नियों ने सीखा वित्तीय प्रबंधन.बेटियों के सपने पूरे करने के लिए मां को हमेशा साथ देने का आह्वान

एआईसी–जेकेएलयू से जुड़े स्टार्टअप ने किया ठोस रॉकेट मोटर का स्थैतिक अग्नि परीक्षण

पालम विधानसभा के लोग स्वार्थी नेताओं व दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों की वजह से नारकीय जीवन जीने को मजबूर — सोलंकी