हिंदु महासभा सम्मेलन समिति ने भव्य और सफल आयोजन के लिए किया धन्यवाद

० योगैश भट्ट‌ ० 
नयी दिल्ली : हिंदु महासभा सम्मेलन समिति, रघु नगर, दिल्ली द्वारा आयोजित हिंदू महासभा सम्मेलन कार्यक्रम के संयोजक बी एस गिरेवाल के प्रयासों से कार्यक्रम अविस्मरणीय बन पाया। जिस कार्यक्रम की परिकल्पना गीरेवाल ने पंद्रह दिन पहले हम सभी समिति के सदस्यों से सांझा की थी उसको साकार करने और सफलता पूर्वक क्रियान्वित करने के लिए दिन रात उनकी मेहनत, सभी संतों और वक्ताओं को आमंत्रण से लेकर कार्यक्रम तक लाने का जिम्मा उन्होंने बत्राजी एवं राव और गिरीश के साथ कार्यक्रम आयोजित करने के निर्णय और कार्यक्रम की सफलता में उनकी भूमिका उल्लेखनीय और अभूतभूर्व रही है

 जिसके लिए समिति ने योगेश भट्ट के सहयोग को भी सराहा। व्यवस्थाओ को निर्बाध उपलब्ध करवाने के लिए सभी महानुभवों का आभार आपके परोपकारी कदमों और सहायता से सभी कार्य बिना व्यवधान के संपन्न किए। इस सहयोग के लिए कार्यक्रम की सफलता में प्रमुख भूमिका गीरेवाल ने अदा की । इस कार्यक्रम में सभी संतों ने अपने आशीर्वचनों से हिन्दू समाज में जोश और उत्साह का संचार किया।

 बच्चों की विभिन्न प्रस्तुतियों और डी एस रावत जी की सांस्कृतिक कार्यक्रम और सेवा भारती की अद्भुत कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।सेवा भारती जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अभिन्नअंग है। उनके सहयोग के बिना यह संभव नहीं हो पाता। हिन्दू सम्मेलन का सफल आयोजन क्षेत्रीय निवासियों द्वारा दीर्घकाल तक स्मरण किया जायेगा। आशा ही भविष्य में भी सभी इसी एकजुटता और सहयोग की भावना से कार्य करेंगे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित