दिल्ली के विकास में उत्तराखण्ड के लोगों की महत्वपूर्ण योगदान है : प्रवेश साहिब सिंह
नयी दिल्ली : दिल्ली के गढ़वाल भवन में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सिंह मेधावी छात्र सम्मान समारोह को दिल्ली सरकार के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड के लोगों का दिल्ली के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। छात्रों से उन्होंने कहा कि जीवन में प्रगति का एकमात्र रास्ता शिक्षा ही है। आज यहां पर आपका जो सम्मान हो रहा है वह आपकी योग्यता का ही हो रहा है, इसलिए मोबाइल के मोह को छोड़ अपनी पढ़ाई पर ध्यान दो।
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर उत्तराखण्ड के कुलपति प्रोफेसर प्रकाश सिंह ने सम्मानित होने वाले छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि गढवाली जैसी महान शख्सियत के नाम पर स्थापित पुरस्कार से सम्मानित होना ही अपने आप में बड़े गर्व की बात है। आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। गढवाल हितैषिणी सभा जैसी संस्था को भी साधुवाद जो प्रदेश में रहकर अपने समाज को जोड़ने का कार्य कर रही है।इस अवसर पर सभा ने दसवीं के 66 व और बारहवीं के 44 मेधावी विद्यार्थियों को 90% अंक लाने पर सम्मानित किया गया। दसवीं में अधिकतम अंक लाने वाली कु. आरना ममगांई (98.6%) प्रथम व अनिकेत जुयाल द्वितीय स्थान पर रही। बारहवीं में कु. शरवी रावत, प्रथम (98.2%) व द्वितीय आर्यन ढौंडियाल (97.2%) स्थान पर रहे।पुरस्कार स्वरूप प्रत्येक विद्यार्थी को 2100 रुपये नगद, मैंमेंटो व प्रशस्तिपत्र दिया गया। जिसमें 1100 रु सभा व 1000 लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह की ओर से दिए गए। मैंमेंटो एडवोकेट धनीराम अंथवाल के गोविंदराम रमा देवी ट्रस्ट ने प्रायोजित किए। इस अवसर पर साच ट्रस्ट की ओर से सरकारी स्कूल से दसवीं में अधिकतम अंक लाने के लिए अहम कुकरेती व बारहवीं में सरकारी से स्कूल से सौम्या त्रिपाठी को 5100-5100 अतिरिक्त रुपये दिये गये। बैंजोश इंटरप्राइजेज की ओर से प्रत्येक विद्यार्थी को गिफ्ट पैक भी दिया गया। इसी के साथ 14 विशेष योग्यता वाले मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले में कु. आंचल डोभाल (चार्टर्ड अकाउंटेंट), कु.अंजलि पुरोहित (नीट), अंशिका भंडारी (नीट), अर्णव शर्मा (एन. डी.ए.), आर्यन चौहान (नीट), आर्यन डोभाल (गेट क्लेयर), धीरज जोशी (आई. आई. टी. ), लक्ष्य ढौंडियाल (जे.आर. एफ.), मेहुल गुसांई (नीट), नीतिका नेगी ( फुटबाल), परिनामिका(गेट), सुमन रावत(श्रीलंका में नृत्य -कला गुरू रत्न सम्मान), विप्रा डोबरियाल (नृत्य), श्वेता सजवाण (एन.डी.ए.) के लिए सम्मानित हुए।समारोह का संचालन सभा महासचिव पवन कुमार मैठानी ने किया। सभा अध्यक्ष सूरत सिंह रावत के स्वागत भाषण से कार्यक्रम शुरु हुआ। कार्यक्रम के शुरु में नेपाल में आयी आपदा में काल-कलवित हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गयी। समारोह में घुघूती सांस्कृतिक मंच के कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
समारोह में डूटा प्रेसिडेंट प्रोफेसर वी. एस. नेगी, एडवोकेट धनीराम अंथवाल, शिक्षाविद संजय भारतीय, निगम पार्षद वीर सिंह पवांर, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हरेंद्र असवाल, प्रोफेसर सुरेश बंदूनी, उद्यमी दीपक बनियाल, अभियंता नरेंद्र सिंह कठैत, ललित ढौंडियाल, महावीर सिंह राणा, लाखीराम डबराल, रामलाल उनियाल, पुष्कर करासी, भजन सिंह रावत व जोत सिंह नेगी, एसीपी(से. नि.) मोहन सिंह रावत प्रमुख रहे।
टिप्पणियाँ