राज्य स्तरीय अमृता हाट 20 अक्टूबर तक जवाहर कला केन्द्र,जयपुर में

० आशा पटेल ० 
जयपुर । महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों एवं महिलाओं को उत्पादों की बिक्री हेतु बाजार उपलब्ध कराने तथा जयपुरवासियों को एक ही स्थान पर प्रदेशभर के निर्मित/मूल्य संवर्धित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी राज्य स्तरीय अमृता हाट का आयोजन 11 से 20 अक्टूबर तक शिल्पग्राम परिसर,जवाहर कला केन्द्र,जयपुर में किया जा रहा है।
महिला एवं बाल विकास विभाग की शासन सचिव श्रीमती पूनम द्वारा फीता काटकर राज्य स्तरीय अमृता हाट का शुभारंभ किया गया। पूनम ने महिला समूहों द्वारा तैयार हस्त उत्पादों के स्टॉल्स का अवलोकन किया एवं महिला क्राफ्ट वर्कर्स से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
शासन सचिव ने कहा कि महिला अधिकारिता विभाग का लक्ष्य हस्तशिल्प से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनका सम्पूर्ण सशक्तिकरण करना है। इस हेतु विभाग द्वारा नियमित रूप से प्रतिवर्ष जिलों में राज्य स्तरीय अमृता हाट का आयोजन जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में किया जाता है।
स्वयं सहायता समूह की हस्तशिल्पी महिलाएं इस तरह के आयोजनों से न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बन रही हैं, अपितु उनके परिवारजन भी उनके कार्य से जुड़ रहे हैं जिससे उनकी पूरी पारिवारिक इकाई का आर्थिक सशक्तिकरण हो रहा है। अमृता हाट में राजस्थान राज्य के सभी जिलों के लगभग 170 महिला स्वयं सहायता समूहों एवं महिलाओं द्वारा निर्मित/मूल्य संवर्धित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जा रही है।

अमृता हाट में हैण्डीक्राफ्ट, कशीदाकारी, लाख की चूड़ियाँ, पेपरमेशी आइटम, सलवार सूट, टेराकोटा, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, चिकन एवं जरी वर्क, कांच एवं पेच वर्क, अचार, मुरब्बा, मसाले एवं अन्य हस्तनिर्मित आकर्षक उत्पाद उपलब्ध हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास