JSW इंस्पायर ग्लासगो 2026 राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों के लिए टीम इंडिया का स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस पार्टनर बना
0 आशा पटेल ० मुंबई । भारत के ओलंपिक अभियान के अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए जेएसडब्ल्यू ग्रुप ने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाया है। ग्रुप का एक्टिववियर ब्रांड जेएसडब्ल्यू इंस्पायर ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक होने वाले 2026 राष्ट्रमंडल खेलों और 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान में आयोजित होने वाले 2026 एशियाई खेलों के लिए भारतीय दल का स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस और लाइफस्टाइल पार्टनर बना रहेगा। यह साझेदारी 31 अक्टूबर से सेनेगल के डकार में होने वाले 2026 आईओसी यूथ ओलंपिक गेम्स तथा 28 नवंबर से सऊदी अरब के रियाद में शुरू होने वाले 2026 एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट्स गेम्स तक जारी रहेगी। यह साझेदारी दुनिया के सबसे बड़े खेल मंचों पर भारतीय खिलाड़ियों को सशक्त बनाने की जेएसडब्ल्यू ग्रुप की लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है। टोक्यो ओलंपिक 2020 से ही जेएसडब्ल्यू इंस्पायर भारत के शीर्ष खिलाड़ियों की किट रहा है। इसके तहत भारतीय टीम ने बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेल, हांगझोउ 2022 एशियाई खेल, पेरिस 2024 ओलंपिक में हिस्सा लिया ...