अल्पसंख्यक मामलात के मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं


जयपुर। अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद ने जैसलमेर जिले के ग्रामीण क्षैत्रों का भ्रमण कर जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणजनों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान करने का विश्वास दिलाया। उन्होंने नोख में जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों की मांग पर उपनिवेशन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे नोख में शिविर लगा कर उपनिवेशन विभाग की समस्याओं का तत्परता से निस्तारण करवाया जाना सुनिश्चित करें।


उन्होंने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि नहरी क्षेत्र के किसानों को रबी की फसल की सिचांई का पुरा पानी उपलब्ध कराया जाएगा। यहां पर ग्रामीणजनों ने अल्पसंख्यक मामलात मंत्री का नोख में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत करवाने के लिये हार्दिक आभार जताया एवं उनका अभिनंदन किया। अल्पसंख्यक मंत्री ने मुख्तयार खां जिसका सड़क हादसे में हाथ कट गया था उसको मुख्यमंत्री सहायता कौष से सहायता राशि दिलवाने के अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए।


अल्पसंख्यक मामलात मंत्री मोहम्मद ने नाचना स्थित मुख्य बाजार में जनसुनवाई की एवं ग्रामीणों की परिवेदनाऍं सुनी। उन्हानें इस क्षैत्र की पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी ली एवं उन्होंने मदासर में 14 आर.डी. पर भी जनसुनवाई के दौरान ग्रामीण लोगों की धैर्य के साथ एक-एक समस्या को सुना तथा उनके निराकरण का भरौसा दिलाया। उन्होंने बोड़ाना ग्राम पंचायत में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याऍं सुनी। भ्रमण के दौरान उपायुक्त उपनिवेशन देवाराम सुथार,तहसीलदार रामजस विश्नोई भी साथ में थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास