8वें राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित


नयी दिल्ली - राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कार को तीन श्रेणियों - लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, व्यावसायिक फ़ोटोग्राफ़रों के लिए पुरस्कार और अमेचर फ़ोटोग्राफ़रों- में पुरस्कृत किया जाता है। लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए रु. 3,00,000/- का नकद पुरस्कार दिया जाता है। व्यावसायिक फ़ोटोग्राफ़रों के लिए इस वर्ष की थीम 'जीवन और जल' है। व्यावसायिक श्रेणी के तहत पुरस्कार 1,00,000 / - रुपये के नकद पुरस्कार के साथ एक 'वर्ष का व्यावसायिक फोटोग्राफर' पुरस्कार और 50,000 / - रु. प्रत्येक के नकद पुरस्कार के साथ पांच विशेष उल्लेख पुरस्कार हैं।


सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत फोटो प्रभाग, प्रेस सूचना ब्यूरो ने 8वें राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं। प्रभाग हर साल फोटोग्राफी के माध्यम से कला, संस्कृति, विकास, विरासत, इतिहास, जीवन, लोक, समाज और परंपरा जैसे देश के विभिन्न पहलुओं को बढ़ावा देने के लिए और पेशेवर और अमेचर फोटोग्राफरों को प्रोत्साहित करने के लिए ये पुरस्कार प्रदान करता है।


अमेचर फ़ोटोग्राफ़रों के लिए इस वर्ष की थीम 'भारत की सांस्कृतिक विरासत' है। अमेचर श्रेणी के तहत पुरस्कारों में एक 75,000/- के नकद पुरस्कार के साथ 'वर्ष का अमेचर फोटोग्राफर' का पुरस्कार और 30,000/- के नकद पुरस्कार के साथ पाँच विशेष उल्लेख पुरस्कार हैं।


8वें राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कारों के लिए विस्तृत दिशानिर्देश और पंजीकरण फॉर्म वेबसाइट photodivision.gov.in और pib.gov.in पर उपलब्ध हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड