पेट्रोलियम संरक्षण पखवाड़ा ' सक्षम ' में कई गतिविधि आयोजित

० आशा पटेल ० 
जयपुर | पेट्रोलियम संरक्षण पखवाड़ा ' सक्षम ' में ऑयल एवं गैस कंपनी बीपीसीएल ने कई जिलों में अनेक गतिविधियां आयोजित कर देशव्यापी सक्षम 2025–26 "तेल और गैस बचाओ, हरित बनाओ" पेट्रोलियम संरक्षण पखवाड़ा
 ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा मनाया गया। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने राजस्थान राज्य भर में जागरूकता बढाने हेतु अनेक गतिविधियों की एक श्रृंखला आयोजित की।
ये कार्यक्रम राष्ट्रीय थीम "तेल और गैस बचाओ, हरित बनाओ" विषय को केंद्र में रख किये गए , जिसका उद्देश्य ईंधन संरक्षण, ऊर्जा दक्षता और सतत जीवनशैली को समाज के विभिन्न वर्गों के बीच बढ़ावा देना था। ये गतिविधियाँ राजस्थान के BPCL आउटलेट्स पर सक्षम शपथ के साथ शुरू हुईं, जिसमें ग्राहकों और कर्मचारियों को जिम्मेदार ईंधन उपयोग और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनने की शपथ लेने के साथ प्रोत्साहित किया गया।
पखवाड़े के दौरान जयपुर, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और उदयपुर जिलों में सरकारी और निजी स्कूलों में कई चित्रकला, पेंटिंग, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों ने उत्साह से भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से हरित ऊर्जा, स्वच्छ ईंधन, सततता और पर्यावरण संरक्षण के बारे में अपनी समझ बढाई।

साइकलथॉन के तहत 200 शहरों में पहल की गई जिसमे जयपुर, उदयपुर, सीकर, श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ सहित कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर साइकलथॉन का आयोजन किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार