जयपुर बाल महोत्सव’ के पोस्टर का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन


० आशा पटेल ० 
जयपुर : डिजिटल बाल मेला 2026 का नया अभियान शुरू हो गया है। प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर से नई पीढ़ी से जोड़ने के लिए राजस्थान स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय जयपुर बाल महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। 1 से तीन अप्रैल तक सांगानेर पिंजरा पोल गौशाला में जयपुर बाल महोत्सव का आयोजन होगा। जिसमें राजस्थान के सभी इकतालीस जिलों से बच्चे भाग ले सकेंगे।
इस महोत्सव में भाग लेने वाले बच्चों को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से संवाद करने का अवसर मिलेगा। पोस्टर विमोचन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ज़रूरी है की बच्चे अपने जिले की उन बातों को प्रदेश के सामने लाए जो अभी तक अनजानी है। डिजिटल बाल मेला की जान्हवी शर्मा ने बताया की इस आयोजन का उद्देश्य बच्चो को अपनी जड़ों से जोड़ना, उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करना तथा विभिन्न जिलों की समृद्ध परंपराओं को समझने का अवसर प्रदान करना है ।

इस आयोजन में राजस्थान के हर जिले की झांकी देखने को मिलेगी। बच्चे अपने जिले की विशेषताओं को प्रस्तुत करेंगे। बच्चों को वीडियो बनाकर यह बताना है कि उनका जिला क्यों खास है। भाग लेने वाले बच्चों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट digitalbaalmela.com या व्हाट्सप्प नंबर 8005915026 पर रजिस्ट्रेशन करना है।

 जयपुर बाल महोत्सव के माध्यम से बच्चे राजस्थान के व्यंजन, हस्तशिल्प, लोक संगीत और गुमनाम हीरो को सामने ला सकते है। सब से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जिले को 50000 का इनाम मिलेगा वही विजेता 100 बच्चों को जयपुर भर्मण कराया जायेगा। फ्यूचर सोसाइटी के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि डिजिटल का यह प्रयास राजस्थान के संस्कृत गौरव को विस्तार देगा।

टिप्पणियाँ

बेनामी ने कहा…
एक अच्छी पहल

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित