नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर राजस्थान कांग्रेस बैठक
० संवाददाता द्वारा ०
जयपुर। आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा तथा एआईसीसी प्रभारी राजस्थान सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने 23 जिलों के जिलाध्यक्ष, विधायक/विधायक प्रत्याशी, संासद/सांसद प्रत्याशी, जिला प्रभारी/ सहप्रभारी, जिला प्रमुख, महापौर, अग्रिम संगठनो एवं विभागों/प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्ष जो उस जिले में निवासरत हैं की 6 चरणों में बैठक ली जिसमें नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सहप्रभारी चिरंजी राव भी शामिल रहे।बैठक में जिलों में स्थित नगर निकायों तथा पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की रणनीति हेतु फीडबैक लिया गया तथा महत्वपूर्ण निर्देश प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, एआईसीसी राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सहप्रभारी चिरंजी राव ने दिये। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया चेयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि आज 18 अगस्त को वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बैठक पीसीसी वार रूम, हॉस्पिटल रोड पर नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर आयोजित होगी।इस बैठक में प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट, जितेन्द्र सिंह, मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष, सहप्रभारी सचिवगण, प्रदेश से एआईसीसी पदाधिकारीगण तथा अग्रिम संगठनों के प्रदेशाध्यक्ष भाग लेंगे। आज शेष रहे 27 जिलों के फीडबैक के लिये बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर आयोजित होगी।
टिप्पणियाँ